अक्षय कुमार इन दिनों जोर-शोर से अपनी आगामी कॉप ड्रामा फ़िल्म सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहे है । फ़िल्म से सेट से कई बार अक्षय कुमार की खतरनाक स्टंट करते हुए तस्वीरें सामने आ चुकी है जिसने फ़िल्म के लिए प्रत्याशा को बढ़ा दिया है । बैंकॉक और मुंबई में बड़े पैमाने पर शूटिंग के बाद अब रोहित शेट्टी की फ़िल्म सूर्यवंशी हैदराबाद के रामोजी फ़िल्म सिटी में शूट की जाएही । ये फ़िल्म का सबसे लंबा शूटिंग शेड्यूल होगा जिसमें फ़िल्म के कई अहम हिस्सों को शूट किया जाएगा । इतना ही नहीं यहां अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ़ के बीच कई रोमांटिक सीन भी फ़िल्माए जाएंगे ।

अक्षय कुमार रोमांटिक सीन के साथ एक्शन सीन भी करेंगे
सुनने में आया है कि हैदराबाद के शेड्यूल के दौरान एक्शन सीन भी फ़िल्माए जाएंगे । और अपने रोमांटिक सीन के लिए अक्षय और कैटरीना पूरी तरह से तैयार है । यहां शूटिंग पूरी करने के बाद रोहित 45 दिनों तक रिएल्टी शो, खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन के लिए बुल्गारिया में इस शो की शूटिंग करेंगे । इसे खत्म करने के बाद रोहित फ़िर से सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू करेंगे ।
हैदराबाद शेड्यूल के बाद सूर्यवंशी का आखिरी शेड्यूल होगा रोहित का सबसे पसंदीदा लोकेशन गोवा । यहां रोहित शेट्टी फ़िल्म के विलेन गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यू सिंह और निकेतन धीर के साथ शूटिंग पूरी करेंगे । लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि सूर्यवंशी में कैमियो करने वाले रणवीर सिंह और अक्षजय देवगन का हिस्सा किस लोकेशन में फ़िल्माया जाएगा ।
गौरतलब है कि सूर्यवंशी, जो पहले अगले साल ईद के दौरान रिलीज होने वाली थी और इसका मुकाबला सलमान खान और आलिया भट्ट अभिनीत इंशाअल्लाह से होने वाला था, अब 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी । कल ही सलमान खान ने रोहित शेट्टी के साथ इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया था ।
















