बॉलीवुड के 'सुल्तान' कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान अपने शानदार अभिनय के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते है । एक बार फ़िर अपनी इसी दरियादिली का परिचय देते हुए सलमान खान ने एक बाढ़ पीड़ित गांव को गोद लेने का फैसला किया है । महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित खिदरापुर गांव साल 2019 में भयंकर बाढ़ की चपेट में आ गया था जिसकी वजह से गांव में भारी नुकसान हुआ । और अब इस गांव की मदद के लिए सलमान खान आगे आए है ।

सलमान खान बनवाएंगे घर
सलमान और गुरुग्राम का ऐलान फाउंडेशन ने मिलकर इस बाढ़ पीड़ित गांव में आश्रय और आवास का जिम्मा उठाया है । ये बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पक्के घरों के पुनर्निर्माण करने में मदद करेंगे ।
घर बुनियादी जरूरतों में से एक है
सलमान का मानना है कि, घर बुनियादी जरूरतों में से एक है । सलमान के अनुसार गांव को विनाश से बचाने के लिए गांव के विकास को सुनिश्चित करने के लिए यह उनका सहयोगी प्रयास है । वहीं ऐलान फाउंडेशन के निदेशक रवि कपूर ने कहा कि वह इस नेक काम में सलमान का साथ पाकर खुश हैं । बता दें कि सलमान अपनी प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स और ऐलान फ़ाउंडेशन के साथ मिलकर इस नेक काम को करने जा रहे है ।
यह भी पढ़ें : करोड़ों रु कमाने वाले सलमान खान पर भी है उधार, अभी तक नहीं चुकाए अपने साइकिल मैकेनिक के सवा रु
सलमान के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही राधे- योर मोस्ट वॉंटेंड भाई और कभी ईद कभी दिवाली फ़िल्म में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे ।
















