फ़िल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और फ़िल्ममेकिंग से करोड़ों कमाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भले ही देश के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले सेलिब्रिटीज में से एक हैं लेकिन उन पर भी किसी का उधार है । इसका खुलासा खुद सलमान खान ने किया है कि उनके साइकिल मैकेनिक के 1.25 रुपये उन पर उधार हैं जिसे उन्होंने अभी तक नहीं चुकाया है ।

सलमान खान ने नहीं चुकाया उधार
सलमान ने अपना ये सीक्रेट मुंबई पुलिस के वार्षिक शो उमंग 2020 में खोला । शो के दौरान सलमान ने बताया कि, '''एक बार मैं शॉर्ट्स पहनकर निकला था और मेरे पास पैसे नहीं थे । तो मैंने काका को कहा कि इसे रिपेयर कर दो मैं बाद में पैसे दे दूंगा । तब उन्होंने मुझसे कहा कि 'तू बचपन में भी ऐसा ही करता था । तूने एक बार बहुत पहले साइकिल ठीक कराया था और आज तक उसके पैसे नहीं दिए हैं । तेरा आज भी 1.25 रुपया उधार है । उनकी ये बात सुनकर मुझे बहुत शर्म आई थी ।''
यह भी पढ़ें : VIDEO: सलमान खान ने खोला अपना सीक्रेट, “कैटरीना कैफ़ की हर फ़ोटो ज़ूम करके देखता हूं”
सलमान के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी ईद 2020 में रिलीज होने वाली फ़िल्म राधे-योर मोस्ट वॉंटेड भाई की शूटिंग में बिजी है ।
















