
इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि ह्रितिक रोशन , जिसे उनके ग्रीक गॉड लुक के लिए भी जाना जाता है, को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट द्दारा दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरे की सूची में जगह मिली है । उनके आश्चर्यजनक खूबसूरत लुक, उनकी रंगीन आंखें और पूरे व्यक्तित्तव के कारण उन्हें, दुनिया भर में सबसे अच्छा दिखने वाले पुरुषों की सूची में शामिल किया गया है ।
दुनिया के सबसे खूबसूरत यानी सबसे हैंडसम चेहरे की सूची में ह्रितिक रोशन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि पहले स्थान पर हैं हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज़ और दूसरे स्थान पर हैं ट्वाइलाइट स्टार रॉबर्ट पैटिनसन । ह्रितिक ने अपने खूबसूरत लुक से जानी-मानी हस्तियों जैसे जॉनी डेप और ब्रैड पिट को पीछे छोड़ दिया है, ये दोनों क्रमशः चार और आठ नंबर पर काबिज हैं ।
ह्रितिक, जो ऐसी सूची के लिए अजनबी नहीं है, इस सूची में शामिल होकर भी अभिमानरहित हैं । बेशक, वह अपने खूबसूरत चेहरे की विशेषताओं और लगभग पूर्ण काया के लिए की गई प्रशंसा से बहुत खुश है । हालांकि उन्हें अभी भी यही लगता है कि अच्छे लुक ने शायद उन्हें ये स्थान जीताया है लेकिन जो चीज उन्हें वास्तव में खुश करेगी, वो है, उनके आसपास के लोगों के चहरे पर खुशी लाना क्योंकि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें इसकी जरुरत है ।
यहां पेश हैं उन अभिनेताओं के नाम जिन्होंने इस सूची में अपनी जगह बनाई :
टौम क्रूज़
रॉबर्ट पैटिंसन
ह्रितिक रोशन
जॉनी डेप
टॉम हिडलस्टन
उमर बोर्कन अल गाला
सलमान खान
ब्रैड पिट
ह्यू जैकमैन
बिली अंजर
















