Manoj-Bajpayee-bags-Best-Actor-award-at-the-‘10th-Asia-Pacific-Screen-Awards’

बहुत कम लोग ये जानते हैं कि मशहूर कलाकार मनोज बाजपेयी को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से चार बार रिजेक्ट कर दिया था । लेकिन उनके अथक प्रयास और कभी न हार मानने वाला एटीट्यूड ने उन्हें आज बॉलीवुड में एक बहुत ही ऊंचे स्थान पर पहुंचा दिया है । उनकी पिछली फ़िल्म सात उचक्के में उन्हें उनके करियर के अब तक के सबसे विचित्र रोल में देखा ।

भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान को पहचानते हुए मनोज बाजपेयी कई पुरस्कार और प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया गया है ।

मनोज बाजपेयी के बारें में लेटेस्ट खबर है कि, उन्हें हाल ही में '10वें एशिया पेसिफ़िक स्क्रीन अवॉर्ड्स' में मनोज बाजपेयी को हंसल मेहता की फिल्म अलीगढ़ में उनकी संवेदनशील भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया है । मनोज बाजपेयी ने यह पुरस्कार बेहद दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बहुत ही कम अंतर से जीता ।