Check-out-Amitabh-Bachchan-as-the-animated-superhero-in-Astra-Force

ह्रितिक रोशन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ़ के बाद अब बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन भी सुपरहीरो बनने की तैयारी कर रहे हैं । दरअसल अमिताभ बच्चन एक एनिमेटेड सीरिज में एक सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे और इसके तहत वह कई सारे अविश्वसनीय एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे । अमिताभ बच्चन के सुपरहीरो किरदार वाली इस कार्टून सीरीज का नाम 'अस्त्रा फोर्स' है ।

गौरतलब है कि ग्राफिक इंडिया और डिजनी चैनल इंडिया ने मिलकर अमिताभ बच्चन का पहला एनिमेटेड टीवी सीरीज लॉन्च किया है जिसमें वह सुपरहीरो के तौर पर नजर आएंगे । इस सीरीज का सुपरहीरो अमिताभ बच्चन को ही बनाया गया है । अब क्योंकि यह सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का ही कार्टून अवतार है तो इसमें आवाज भी खुद अमिताभ ने ही दी है । इसमें अमिताभ एक एनीमेटेड मिथकीय हीरो ‘अस्त्रा : द इम्मोर्टल’ के रूप में नजर आएंगे । इस पहले लुक में अस्त्रा के पीछे की कहानी पता चलती है कि किसी प्रकार वह 8 साल के जुड़वा नील और तारा से मिलता है और वे सभी मिलकर इस ब्रह्मांड को एक विशाल राक्षस से बचाते हैं । अमिताभ ने इस सीरीज की फिल्मों के लिए पहले भी अपनी आवाज दी है ।

गौरतलब है कि, अमिताभ बच्चन इन दिनों राम गोपाल वर्मा की अगामी फ़िल्म सरकार 3 की शूटिंग कर रहे हैं ।