
इस साल की सबसे बहुप्रतिक्षित बायोपिक धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी न केवल अपने आप में बड़ी है बल्कि साइज में भी उतनी ही बड़ी है । ये फ़िल्म लम्बाई में 3 घंटे 10 मिनट लंबी है ।
इस फ़िल्म को इस हफ़्ते फिल्म प्रमाणन सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) को दिखाया गया था, सेंसर बोर्ड ने न केवल इस फ़िल्म को बिना किसी कटौती के पास किया बल्कि सेंसर बोर्ड को ये फ़िल्म काफ़ी पसंद भी आई ।
इस फ़िल्म के करीबी सूत्र के मुताबिक, सेंसर बोर्ड इसके एक भी शॉट को छूएगा नहीं । क्योंकि धोनी की कहानी में हर एक पल प्रेरणादायक और प्रेरक है । इस फ़िल्म के 3 घंटे 10 मिनट वाजिब हैं ।
दिलचस्प बात ये है कि, यह फिल्म दो असमान हिस्सों में विभाजित है ।
सूत्र के मुताबिक, जब धोनी की कहानी एक महत्वपूर्ण मोड़ पर होती है तब 2 घंटे 40 मिनट बाद फ़िल्म का इंटरवल होता है
सीबीसी द्दारा क्लीन चिट मिलने पर फ़िल्म के निर्देशक नीरज पांडे कहते हैं कि, यही उम्मीद की गई थी ।
















