सेक्स कॉमेडी मस्ती 4 शुक्रवार, 21 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है। ट्रेलर और फ्रेंचाइज़ वैल्यू के चलते फिल्म ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। लंबे समय बाद इस तरह की फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है, और माना जा रहा है कि यह फैक्टर मेकर्स के हक में जा सकता है। हालांकि शुरुआत में डर था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) फिल्म में कई बड़े कट्स की मांग कर सकता है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं ।

मस्ती 4 को सेंसर बोर्ड ने किया पास
बॉलीवुड हंगामा के पास उपलब्ध एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, अच्छी खबर यह है कि फिल्म में कट्स बेहद कम दिए गए हैं। CBFC ने कुल तीन डायलॉग्स में बदलाव करवाए जबकि एक डायलॉग को रिप्लेस करने के लिए कहा गया। एक जगह ‘बहन’ शब्द बदला गया। दूसरे हिस्से में ‘आइटम’ शब्द को एक उचित विकल्प से रिप्लेस किया गया। इसके अलावा, एक अल्कोहल ब्रांड नेम को बदलकर एक फिक्शनल कंपनी के नाम से रिप्लेस किया गया।
CBFC ने कुछ विज़ुअल मॉडिफिकेशन की मांग भी रखी - 9 सेकंड का ‘टॉप एंगल एनिमल हंपिंग विज़ुअल’ हटाने को कहा गया। 30 सेकंड के क्लोज-अप ह्यूमन फेस शॉट्स को छोटा कर दिया गया। इस तरह कुल 39 सेकंड की फुटेज काटी गई।
बदलाव लागू होने के बाद मस्ती 4 को 17 नवंबर को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म की लंबाईं 144.17 मिनट, यानी 2 घंटे 24 मिनट 17 सेकंड है।
फिल्म का निर्देशन मिलाप ज़वेरी ने किया है, जिन्होंने पिछले महीने ही एक दीवाने की दीवानियत के साथ सरप्राइज़ सुपरहिट दी थी।
फिल्म में एक बार फिर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी अपनी फ्रेंचाइज़ी भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनके साथ इस बार शामिल हैं रुही सिंह, श्रेया शर्मा, इलनाज़ नौरोज़ी, नताशा जैनोशेक, शाद रंधावा, निशांत सिंह मल्कानी, और विशेष भूमिकाओं में अरशद वारसी, तुषार कपूर और नरगिस फाकरी।
















