1153761403

यद्यपि संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी ने बॉक्सऑफ़िस पर धूम मचा दी थी, लेकिन इस फ़िल्म को भी कई सारे विवादों का सामना करना पड़ा था । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म पर बाजीराव पेशवा प्रथम के वंशजों ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था ।

संजय लीला भंसाली की नवीनतम आगामी फ़िल्म रानी पद्मावती शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है । जैसा की ये फ़िल्म रानी पद्मावती की तेजस्वी जिंदगी पर आधारित है, संजय लीला भंसाली की गुजरात और राजस्थान के एक दक्षिणी जिले में इस फ़िल्म को शूट करने की योजना थी । जब ये खबर पटेल नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष हार्दिक पटेल के कानों तक पहुँची, उसने तुरंत इस फिल्म की शूटिंग पर आपत्ति उठा दी ।

हार्दिक पटेल का तर्क है कि, उसे राजस्थान आधारित राजपूत सेना के सदस्यों से पता चला कि संजय लीला भंसाली महारानी पद्मावती की जिंदगी पर फ़िल्म बना रहे हैं और भंसाली ने महारानी पद्मावती की विशाल विरासत के पीछे के इतिहास का अध्ययन तक नहीं किया था । हार्दिक पटेल का मानना था कि इससे महारानी पद्मावती की छवि को नुकसान पहुँच सकता था । यही कारण है कि हार्दिक पटेल और उनकी टीम के सदस्यों ने संजय लीला भंसाली को फिल्म का निर्माण रोकने के लिए कहा । हार्दिक ने संजय लीला भंसाली को पद्मावती की शूटिंग शुरू करने से पहले राजपूत नेताओं से विचार विमर्श करने के लिए भी कहा ।

हार्दिक पटेल ने ये भी मांग की है कि, यदि संजय लीला भंसाली रानी पद्मावती की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाने का आश्वासन देने से परहेज करते हैं तो पाटीदार नवनिर्माण सेना न केवल देश भर में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी बल्कि राजस्थान में इस फ़िल्म को रिलीज करने के लिए अनुमति भी नहीं देगी । हार्दिक पटेल ने यह भी कहा है कि कोई भी निर्देशक मनोरंजन के लिए इतिहास को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं रखता है ।