Aamir-Shabana

आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म दंगल की रिलीज में सिर्फ़ 3 महीने ही बाकी है । यह फ़िल्म अब पूरी हो चुकी है और रिलीज के लिए भी पूरी तरह से तैयार है । अपनी अगली फ़िल्म ठग ऑफ़ हिंदोंस्तान शुरू करने पहले आमिर खान का दंगल को लेकर किया गया कमिटमेंट पूरा करना वाकई काबिलेतारीफ़ है ।

18 सितंबर को , आमिर खान ने दंगल फ़िल्म की पहली स्क्रीनिंग चुनिंदा मेहमानों के लिए आयोजित की थी । और फ़िल्म को लेकर सभी की एक राय थी । आमिर खान ने फ़िर से करिश्मा कर दिखाया और ये फ़िल्म आमिर को फ़िर एक विजेता बनाती है ।

सूत्रों के मुताबिक, समय से पहले ये फ़िल्म दिखाई गई जबकि ये रिलीज क्रिसमस के दौरान होगी । रविवार के दिन पड़े विशेष अवसर वाले दिन इस फ़िल्म की पहली स्क्रीनिंग रखी गई । उस दिन शबाना आज़मी का जन्मदिन था । आमिर खान और उनकी पत्नि, शबाना आज़मी और जावेद साब के बेहद करीब हैं । इसलिए आमिर खान ने निष्पक्षतापूर्वक एक स्क्रीनिंग आयोजित की जिसमें शबाना आज़मी, जावेद अख्तर समेत लगभग 20 लोग उपस्थित थे जो आमिर खान के बेहद करीबी माने जाते हैं ।

करीबी सूत्र के मुताबिक, यह सुल्तान की तरह कुश्ती के बारे में फिल्म नहीं है । यह कुश्ती में अपनी बेटियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक पहलवान के प्रयासों की कहानी है । यह सुल्तान से काफ़ी अलग है । और बहुत दिल को छूने वाली है । इस समय जबकि पिंक और पार्च्ड, जो कि महिला सशक्तिकरण से ओतप्रोत है, जैसी फ़िल्में सिनेमा की दुनिया में एक नया आयाम स्थापित कर रही हैं ऐसे में आमिर खान की दंगल, नारीवाद की एक सच्ची चैंपियन साबित होगी ।

शबाना आज़मी कहती हैं कि वो दंगल फ़िल्म पर फ़िदा हो गई हैं  । दंगल फ़िल्म बहुत शानदार फ़िल्म है । और यह आमिर खान के लिए एक और ब्लॉकबस्टर फ़िल्म है । यह दिल को छू लेने वाली कहानी है और शानदार अभिनय के साथ बहुत की खूबसूरती से संजोयी गई पटकथा है । सभी लड़कियों अद्भुत हैं और इसमें आमिर खान की अभी तक की सबसे बेहतरीन परफ़ोरमेंस है । आज के समय के लिए लिंग राजनीति बहुत प्रासंगिक हैं और इसका अप्रत्याशित क्लाइमेक्स सबसे कठोर दिल को भी रुला कर रख देगा । यह भावुक होने के बिना भावनात्मक है । फ़िल्म के लेखक-निर्देशक नितेश तिवारी और पूरी टीम को ढेर सारी बधाई । यह सौ प्रतिशत विजेता है ।