
जैसा की हम सभी जानते हैं कि श्रेयस तलपड़े एक फ़िल्म निर्देशित करने जा रहे हैं जो कि मराठी फ़िल्म पोस्टर बॉयज़ का हिंदी रीमेक है । अब हमने सुना है कि इस फ़िल्म में सनी देओल, बॉबी देओल के साथ खुद श्रेयस तलपड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । दिलचस्प बात ये है कि इसमें धर्मेंद्र भी एक खास भूमिका में नजर आएंगे ।
इस फ़िल्म की कहानी सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े के इर्द-गिर्द घूमेगी जिनकी एक गलती उनकी जिंदगी में भूचाल ला देती है । और ये ऐसी गलती जो उन्हें उन्हीं के परिवार में अजीब स्थिती में डाल देती है । खबर है कि धर्मेंद्र भी इस फ़िल्म में एक खास भूमिका में नजर आएंगे ।
फ़िल्म में धर्मेंद्र के होने के बारें में बात करते हुए श्रेयस तलपड़े ने कहा कि उनसे फ़िल्म का हिस्सा होने की बात की जा रही थी आशा है वो इस फ़िल्म का हिस्सा जरूर बनेंगे । इतना ही नहीं । तलपड़े धर्मेंद्र को फ़िल्म मेंलाने की पुरजोर कोशिश मेंलगे हुए हैं और इसी के साथ-साथ उन्होंने सनी देओल को भी बोला है कि वो धर्मेंद्र को इस फ़िल्म में आने के लिए मनाएं ।
फ़िल्म के बारें में बात करते हुए श्रेयस ने बताया कि इस फ़िल्म में सनी देओल के आईकॉनिक डायलॉग भी सुनने को मिलेंगे । सनी इस फिल्म में एक्स आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हैं जिसे सेल्फी की लत लगी हुई है । यदि किसी को मारना भी है तो सनी पहले सेल्फी लेते हैं और फिर पिटाई । वे इस फ़िल्म में पगड़ी, कुर्ता और जैकेट पहने दिखाई देंगे । वहीं दूसरी तरफ़, बॉबी देओल देसी अवतार में दिखाई देंगे । मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए वे 'शुद्ध हिंदी' बोलते दिखाई देंगे । वे एक टीचर की भूमिका में हैं । और अपने किरदार के बारें में बात करते हुए श्रेयस तलपड़े ने बताया कि फ़िल्म में उनका किरदार फिल्मों का शौकीन है जो अपने प्रिय सितारों की नकल करता है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में श्रेयस तलपड़े ने मराठी फिल्म 'पोश्टर बॉयज़' बनाई थी जिसमें उन्होंने अभिनय भी किया था । यह फिल्म हिट रही थी । अब श्रेयस इसे हिंदी में भी निर्देशित कर रहे
हैं । जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल के साथ खुद श्रेयस तलपड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । पोस्टर बोयज़ के हिंदी वर्जन को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शसं, सनू साउंड्स प्राइवेट लिमेटेड और ऐफ्लूअन्स मूवीज प्राइवेट लिमिटेड द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है ।
















