
सेंसर बोर्ड, आदित्य चोपड़ा की बेफ़िक्रे में किसिंग सीन को हरी झडी दे सकता है । लेकिन नियमों के अनुसार, जब इस फ़िल्म का टेलीविजन प्रीमियर होगा तो कुछ अलग ही देखने को मिलेगा ।
फ़िल्म का टाइटल गीत 'लबों का कारोबार' जिसमें दर्जनों से ज्यादा अलग-अलग उम्र के जोड़ों को चुम्बन लेते हुए दिखाया गया है, को टेलीविजन में नहीं दिखाया जाएगा ।
बेफ़िक्रे की बड़े परदे और छोटे परदे पर स्क्रीनिंग के बीच इस विरोधाभास की पुष्टि करते हुए सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी ने कहा कि, "हमनें बड़े परदे के लिए फ़िल्म के इस इस गाने 'लबों का कारोबार' को इस शर्त प्र मंजूरी दी थी कि जब इस फ़िल्म का टीवी प्रीमियर होगा तब ये गाना एडिट कर दिया जाएगा ।"
निहलानी ने कहा कि सेंसर के दिशा निर्देश लचीलें हैं लेकिन ईमानदारी से फ़ोलो किए जाते हैं । "मैंने सुना है कि उअह कहा जा रहा है कि यदि बेफ़िक्रे में इतने सारे किसिंग सीन और अंतरंग सीन पास हो गए हैं तो ऐसे ही सीन उनकी फ़िल्म में भी ये पास हो जाएंगे । लेकिन ऐसा कुछ नहीं है कि औरों के लिए दरवाजे खुल गए । हर एक फ़िल्म के हर एक अंतरंग शॉट, किस सेंसर बोर्ड द्वारा उसकी योग्यता के आधार पर ट्रीट की जाएगी ।"
















