A.R.-Rahman

सुरों के जादूगर कहे जाने वाले भारतीय संगीतकार ए आर रहमान ने संगीत की दुनिया में अपनी ऐसी छाप छोड़ी है जिसे कई पीढ़ियां याद रखेंगी । रहमान का संगीत केवल भारत तक ही सीमित नही हैं । आपको बता दें कि रहमान भारत के ऐसे पहले संगीतकार हैं जिसने अपने संगीत से ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन किया । रहमान को साल 2009 में आई फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से दो ऑस्कर मिले थे, पहला उन्हें फिल्म के गीत 'जय हो' के लिए बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर और दूसरा बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए । ए.आर. रहमान एक बार फिर ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो हैं । इस बार वह 'पेले: बर्थ ऑफ ए लीजेंड' में अपने काम के लिए इस दौड़ में शामिल हुए हैं ।

इस बार 89वें अकेडमी अवॉर्ड्स में ऑरिजिनल स्कोर के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में रहमान का नाम शामिल किया गया है । एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह लिस्ट जारी की है । 89वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए अंतिम नामांकनों की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी । पुरस्कार समारोह 26 फरवरी को हॉलीवुड में हॉलीवुड एंड हाइलैंड सेंटर के डोल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा । इस बार ओरिजनल स्कोर कैटेगरी में उन्हें 145 स्कोर मिले हैं । उनका दूसरा गाना गिंगा भी रेस में शामिल है । यह 91 गानं वाली लिस्ट में शामिल है । फाइनल नॉमिनेशन की लिस्ट 24 जनवरी को जारी की जाएगी । वहीं 26 फरवरी को अवॉर्ड सेरेमनी होगी ।

यदि रहमान को ऑस्कर पुरस्कार मिल गया तो यह दूसरी बार होगा जब ऑस्कर भारत आएगा । साल 2014 में मिलियन डॉलर आर्म, द हंड्रेड-फुट जर्नी’और भारतीय फिल्म कोचादियां के लिए भी उनका नाम कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल था ।

‘पेले : बर्थ ऑफ ए लेजेंड’ नाम की फिल्म ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले की जिंदगी पर बनी है । इस फिल्म का निर्देशन जेफ जिंबालिस्ट और माइकल जिंबालिस्ट ने किया है ।