Dear-Zindagi-gets-all-clear-no-cuts-censors-commend-Shah-Rukh-Khans-wholesome-cinema-1उनके पौष्टिक, परिवार उन्मुख सिनेमा के लिए शाहरुख खान की सराहना करते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने गौरी शिंदे की फ़िल्म डियर जिंदगी को बिना किसी कटौती के 'यूए' प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया ।

फ़िल्म के करीबी सूत्रों के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म में किसी भी प्रकार की वर्वल या विजुअल कटौती नहीं की है । सेंसर बोर्ड ने कहा कि वास्तव में इस फ़िल्म में कोई भी कटौती करना एक अपराध होगा । सेंसर बोर्ड को लगता है कि शाहरुख खान बॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर हैं इसलिए उनकी फ़िल्मों में कम से कम सेंसर हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है ।

आर बाल्की, जो डियर जिंदगी के सह-निर्माता हैं, को सेंसर बोर्ड से कभी कोई समस्या नहीं थी ।

जब आर बाल्की ने अमिताभ बच्चन अभिनीत चीनी कम, जिसमें 60 वर्षीय व्यक्ति और एक 30 वर्षीय महिला के बीच अपरंपरागत प्रेम प्रसंग बताया गया था, फ़िल्म बनाई थी, पर आपत्ती उठाई जाती लेकिन फ़िल्म बिना किसी बाधा के निकल गई । की और का में उन्हें करीना कपूर और अर्जुन कपूर के चुम्बन दृश्यों को लेकर चेताया गया । लेकिन फ़िर भी सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म में से किसी भी किसिंग सीन को छुआ तक नहीं और कहा कि पति-पत्नी के बीच इंटीमेसी होना सामान्य बात है । पा फ़िल्म में बाल्की को 'बास्टर्ड' शब्द के लिए भी अनुमती दी गई ।