Befikre1-2

साफ़-सुथरी फ़िल्मों के लिए जाने जाने वाले फ़िल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की सुपरहॉट फ़िल्म 'बेफ़िक्रे', जिसमें रणवीर सिंह और वाणी कपूर के बीच किसिंग सीन की भरमार है, को सेंसर बोर्ड द्दारा देख लिया गया है और बोर्ड ने फ़िल्म को लेकर अपना फ़ैसला सुना दिया है । इतने सारे किसिंग सीन होने के बावजूद मंगलवार के दिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बेफ़िक्रे को बिना किसी कटौती के 'यू / ए' प्रमाण पत्र दे दिया है ।

ये बहुत हैरानी की बात है कि फ़िल्म में अनगिनत किसिंग सीन अछूते रह गए । यदि हम गिने तो करीब 40 किसिंग सीन है पूरी फ़िल्म में-जिसे सीबीएफसी ने छूआ तक नहीं और यह सीबीएफसी का एक क्रांतिकारी कदम है । सीबीएफसी, जिसे किसिंग सीन पर बुरी तरह से निर्णय लेने के लिए जाना जाता है, ने हाल ही में रणबीर कपूर अभिनीत दो फ़िल्में तमाशा और ऐ दिल है मुश्किल में बुरी तरह से कांट छांट की ।

क्या यह बदलते समय का संकेत है ?