सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अपनी आगामी फ़िल्म भारत में एक बार फ़िर अपनी दमदार कैमिस्ट्री से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है । पीरियड फ़िल्म भारत, जो कोरियन ड्रामा एन ओड टू माय फ़ादर का हिंदी रीमेक है, में सलमान खान के पांच लग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित भारत के टीजर में सलमान खान के पांचों लुक से पर्दा हट गया है वहीं कैटरीना कैफ़ के घुंघराले बाल वाले लुक ने भी दर्शकों की प्रत्याशा को और बढ़ा दिया है । सलमान और कैटरीना के अलावा इस फ़िल्म में दिशा पटनी, जैकी श्रॉफ़, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । 
अब इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, अब फ़िल्म के शूट को खत्म करने में अब बस कुछ दिन बाकी है और ऐसे में फ़ि्ल्म की स्टार कास्ट फ़िल्म के बहुत महत्वपूर्ण क्लाइमेक्स सीन को शूट करने के लिए एकदम तैयार है ।
सलमान खान की भारत के क्लाइमेक्स सीन के लिए बनाया गया 10 करोड़ रु का सेट
सूत्रों के अनुसार, भारत के क्लाइमेक्स सीन के लिए मुंबई के गोरेगांव स्थित फ़िल्मसिटी में एक 10, करोड़ रु का सेट तैयार किया गया है । क्लाइमेक्स सीन को शूट करने के लिए सलमान और कैटरीना अपने अन्य को-स्टार्स जैकी श्रॉफ़, तब्बू, सुनील ग्रोवर के साथ एक दिन के लंबे दृश्य के लिए भी शूटिंग करेंगे, जहां यह दिखाया जाएगा कि कलाकार पुनर्मिलन कर रहे हैं । इसके अलावा, सलमान और कैटरीना का एक वेडिंग सॉंग भी होगा, इतना ही नहीं फ़िल्म में दिशा और सलमान का भी एक अलग से गाना होगा ।
वैसे भारत के टिकट को बुक करने के लिए इतनी रोमांचक जानकारी काफ़ी है । ईद पर रिलीज होने वाली इस फ़िल्म को न केवल हिंदी में बल्कि तमिल, मलायालम और तेलगु में भी रिलीज किया जा रहा है ताकि फ़िल्म की पहुंच भारत के कोने-कोने तक पहुंच सके ।
यह भी पढ़ें : भारत के लिए अपना घर छोड़कर अब सलमान खान फ़िल्मसिटी में रहेंगे !
सलमान इन दिनों अपने इस क्लाइमेक्स सीन के लिए जिम में कड़ी मेहनत कर रहे है । भारत की शूटिंग पूरी होते ही सलमान खान अपनी हिट फ़्रैंचाइजी की तीसरी किश्त दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे ।
















