रणवीर सिंह के साथ ब्लॉकबस्टर कॉप ड्रामा फ़िल्म सिम्बा देने के बाद अब रोहित शेट्टी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली कॉप ड्रामा फ़िल्म सूर्यवंशी बनाने में जुट गए है । अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में 'सिंघम' अजय देवगन और 'सिम्बा' रणवीर सिंह का भी एक जबरदस्त कैमियो होगा । और अब सूर्यवंशी को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप ड्रामा फ़िल्म सूर्यवंशी का टीजर को पहले ही शूट कर लिया गया है ।

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का टीजर पहले ही शूट हो गया
मुंबई के यशराज स्टूडियो में शूट किए गए इस टीजर को अक्षय के साथ शूट करने के लिए रोहित, जो गोवा में रहकर फ़िल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे है, गोवा से मुंबई आए । टीजर की शूटिंग सुबह तड़के ही हो गई थी और महज कुछ घंटो में अक्षय और रोहित ने इसे पूरा भी कर लिया था । इसके बाद रोहित वापस गोवा चले गए स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए ।
ऐसा लगता है फ़िल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और टीजर शॉट भी रेडी है । जल्द ही रोहित और अक्षय फ़िल्म को खत्म भी कर देंगे । अक्षय की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी में सिंघम और सिम्बा के कैमियो को देखना वाकई दिलचस्प होगा ।
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी को लेकर रोहित शेट्टी को करना पड़ा ये बड़ा खुलासा
सूर्यवंशी के अलावा अक्षय जल्द ही करण जौहर की पीरियड ड्रामा फ़िल्म केसरी में एक सिख यौद्धा के रूप में नजर आएंगे । वहीं अक्षय ने करीना के साथ करण की एक और फ़िल्म गुड न्यूज की शूटिंग शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में अक्षय और करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी नजर आएंगे ।
















