स्टार प्लस का ये रिश्ता क्या कहलाता है टेलीविजन के लॉगेस्ट रनिंग टीवी शोज में से एक है। इस शो ने शुरूआत से ही दर्शको को काफी एंटरटेन किया है, फिर चाहे वो सीरियल का प्लॉट हो, या स्टार्स की परफॉर्मेंस, शो का हर पहलू ने दर्शकों को लुभाया । राजन शादी द्वारा निर्मित यह शो आज भी लोगों की बीच बेहद पापुलर है क्योंकि शो अलग अलग भावनाओं और रिश्तों की कहानी दर्शता है और शो के हर एक इमोशन को दर्शक खुद भी महसूस कर सकते है । इस शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अभिमन्यु और अक्षरा के लीड कैरेक्टर्स में हैं, जिन्हें दोनों के फैन्स अभिरा के नाम से भी जानते है ।

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु को पता चली अबीर की सच्चाई, अब कैसे करेंगे अक्षरा और अभिनव इन सिचुएशन को हैंडल ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है  

शो का वर्तमान ट्रैक अभिमन्यु, अक्षरा और अभिनव के इर्द-गिर्द घूमता है । हाल ही में प्रसारित प्रोमो में दिखाया गया है कि सच सामने आ चुका है कि अबीर, अभिमन्यु का बेटा है। इस सच के बाहर आते ही कि अबीर, अभिमन्यु का बेटा है, अभिमन्यु सदमे में है । तो यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिमन्यु और अक्षरा वर्तमान परिस्थितियों से कैसे निपटते हैं । यह भी दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिनव का साइड लेंगी और उनके जीवन के कठिन दौर में उनका साथ देंगी ।

जय सोनी, जो इस शो में अभिनव की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा, “यह सबसे बड़े खुलासे में से एक होने जा रहा है जो अभिमन्यु, अक्षरा, अभिनव और आरोही के जीवन में हलचल मचा देगा। क्योंकि अब जब सच सामने आ चुका है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिनव किस तरह से सिचुएशन से निपटता है। अभिनव के लिए अबीर के साथ इतने लंबे समय तक रहने के बाद उससे दूर रहना मुश्किल होगा। अभिनव भले ही उसके बायोलॉजिकल पिता न हों, लेकिन वह इसकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। यह हमारे जीवन में उन रिश्तों की तरह है जो खून के रिश्तों से परे हैं लेकिन उससे भी ज्यादा गहरा है ।

इस शो में अब दर्शकों को अक्षरा और अभिमन्यु के जीवन में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। बता दें, इस शो के निर्माता राजन शाही हैं । यह शो स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।