
नवविवाहित जोड़ा, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इटली के टस्कनी में अपनी परियों सी कथा वाली शादी कर वापस दिल्ली लौट आए है । चूंकि इटली में हुई शादी में केवल परिवारजन और बेहद करीबी दोस्तों को शामिल किया गया था, इसलिए भारत आकर ये दोनों दिल्ली और मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन देंगे । 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन आयोजित होगा । अनुष्का और विराट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास उन्हें अपने अपने रिसेप्शन का न्यौता देने के लिए गए । और इस मौके पर अनुष्का के चेहरे पर नई-नवेली दुल्हन की दमक साफ़-साफ़ देखी जा सकती है । इस मौके पर अनुष्का को फैशन स्टाइलिस्ट, ऑलिया अल रुफई, ने स्टाइल किया ।
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें नवविवाहित जोड़ा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने रिसेप्शन का न्यौता देते हुए नजर आ रहे है । यहां जानिए उनके स्टाइल के बारें में और देखिए इस मुलाकात का एक शानदार वीडियो ।
अनुष्का शर्मा - ब्लू में लगतीं बला की खूबसूरत
इस मौके पर अनुष्का, संजय गर्ग के लेबल, रॉ मैंगो के फ़ेस्टिव कलेक्शन से गोरख ब्रोकेड पैंट और वृंदा ओरगेंजा ओढ़नी के साथ पलासी बनारसी ब्रोकेड चांद कुर्ता में नजर आईं । छोटी सी लाल बिंदी, कानों में झुमकी और ट्रेडिशनल रेड चूड़ा में अनुष्का बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन लग रही है । खुले वेवी बाल, हल्का मेक अप उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है ।
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल टेक - अनुष्का शर्मा

सभी का आकर्षण रहीं, अनुष्का शर्मा अपने इस लुक में काफ़ी दमदमा रही हैं और इसका पूरा श्रेय हम उनके कलर की च्वाइस-इलेक्ट्रिक ब्लू को देते हैं । अनुष्का शर्मा इस लुक में बिना किसी
शक के बेहद खूबसूरत लग रही है । दिसंबर ब्राइड के रूप में, अनुष्का शर्मा निश्चित रूप से अपने बेहतरीन विकल्पों के साथ आगामी ब्राइड के लिए एक गोल दे सकती है और अब हमें उनके नए डेजलिंग डिजाइनर अवतार का इंतजार है जो उनके रिसेप्शन में हमें देखने को मिलेगा ।
स्टाइल मीटर - अनुष्का शर्मा

ये दिवा अपने स्टाइल से हमारे स्टाइल मीटर पर 4 अंक हासिल करती हैं ।
यशराज फ़िल्म्स की खोज कही जाने वालीं अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने फ़िल्मी करियर को शुरू किया । इस साल अनुष्का शाहरुख के साथ जब हैरी मेट सेजल में नजर आईं थी और अब फ़िल्ममेकर आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म में भी नजर आने वाली है । इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की निर्देशित संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी ।
















