गुरु और शिष्य के रिश्ते को दर्शाती सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की आगामी फ़िल्म अय्यारी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । जब से फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से यह चर्चा का विषय बना हुआ है, हर कोई फ़िल्म की तारीफ़ कर रहा है । और अब इस कड़ी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हुआ है, जो ट्रेलर की तारीफ़ करते नहीं थक रहे है ।

जहाँ एक तरफ हर कोई ट्रेलर के बारे में बात कर रहा हैं, वही अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की खूब सराहना करते हुए नज़र आये । मेगास्टार ने न केवल ट्रेलर की प्रशंसा की, बल्कि नीरज पांडे को शुभकामनाएं भी दी, जो गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी फ़िल्म रिलीज करने के लिए तैयार हैं । अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया,"अय्यारी का ट्रेलर देखा.....कुछ अविश्वसनीय प्रतिभाओं के साथ, एक ओर दिलचस्प कॉन्सेप्ट....नीरज पांडे को मेरी शुभकामनाएं ..।"

अय्यारी के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच गुरु-शिष्य के रिश्ते को दिखाया गया है । ट्रेलर ने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए मजबूर कर दिया है ।

हाल ही में फ़िल्म का पोस्टर रिलीज किया गया जिसमे फ़िल्म की स्टार कास्ट और फ़िल्म के शूटिंग स्थलों को खूबसूरती से पेश किया गया है । निर्माताओं ने फ़िल्म के कुछ अनदेखे दृश्यों से भी दर्शकों को रूबरू करवाया है जिसने हर किसी का उत्साह दो गुना बढ़ा दिया है ।

नीरज पांडे की फ़िल्म अय्यारी प्लान सी स्टूडियोज और जयंतीलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत की जा रही है । शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित मोशन पिक्चर कैपिटल, की यह फ़िल्म 26 जनवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी ।