ग्लैमर वर्ल्ड में ऐसे कई स्टार किड है जो अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से लगातार सुर्खियों में बने रहते है और ईवेंट में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाते है । लेकिन सुहाना खान इनमें सर्वोपरी है । सुहाना जब भी अपने डैडी शाहरुख खान के साथ डैडी की लिटिल गर्ल के रूप में साथ में दिखाई देती है, पूरे ईवेंट की लाइमलाइट चुरा लेती है । जैसे-जैसे सुहाना उम्र के पड़ाव को पार करती जा रही है उनकी खूबसूरती दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है । हर एक कार्यक्रम में उनकी हर एक मौजूदगी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है ।

आज, हमें सुहाना खान की एक और तस्वीर देखने को मिली जिसके बारें में बात करना तो बनता है । इस लवली ब्लैक ड्रेस में सुहाना किसी भी गॉरजियस अभिनेत्री को पीछे छोड़ने का दम रखती है । वैसे यदि सुहाना की इस तस्वीर के बारें में कहा जाए तो ये उनकी अब की सबसे हॉट और खूबसूरत तस्वीरों में से एक है । इस तस्वीर में उनकी हर एक चीज काबिलेतारीफ़ है, फ़िर चाहे वो उनके कपड़े हो, बाल हों, मेक अप हो या उनके चेहरे के हाव-भाव । सुहाना की आंखों में एक अलग तरह का जादू सा है और अब उस दिन का इंतजार है जब ये आंखों की जादूगरी 70mm स्क्रीन पर दिखाई देगी ।

शाहरुख खान की तरह, उनकी बेटी सुहाना खान का भी कलाकार बनने का सपना है । शाहरुख खान ने अपने कई इंटरव्यू में कहा था कि यदि सुहाना अभिनेत्री बनना चाहती हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं है लेकिन इससे पहले वो अपनी पढ़ाई पूरी करें । फ़िर भी ऐसा लगता है, सुहाना ने ग्लैमर वर्ल्ड में धीरे-धीरे कदम रखना शुरू कर दिया है । हाल ही मे, सुहाना ने करण जौहर के सुपरविजन में हाल ही में एक फ़ोटोशूट करवाया था । शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की भी जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग है और उनके भी जल्द ही अभिनेता बनने की उम्मीद है ।