अभी कुछ दिन पहले, कंगना रानौत ने दीपिका पादुकोण, जिन्हें उनकी फ़िल्म पद्मावती को लेकर कई धमकिया मिल रही हैं, के प्रति अपने सपोर्ट को जाहिर किया । हालांकि शुरूआत में जब शबाना आजमी, जिन्होंने 'दीपिका बचाओ' कैम्पेन की शुरूआत की है, ने कंग़ना ने इस कैम्पेन को उनका समर्थने के लिए पीटिशन पर साइन करने के लिए कहा तो कंगना ने उस पर साइन करने से मना कर दिया । और अब कंगना ने हाल ही में इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है ।

गौरतलब है कि 'दीपिका बचाओ' कैम्पेन की शुरूआत तब हुई जब अभिनेत्री को एक समुदाय के कार्यकर्ताओं ने जान से मारने की धमकी दे डाली, क्योंकि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती में रानी पद्मिनी की भूमिका निभाई है । चौतरफ़ा विवादों से घिरी भंसाली की फ़िल्म पद्मावती को आखिरकार शबाना आजमी का सपोर्ट मिला । शबाना ने दीपिका को मिल रही धमकियों पर नाराजगी जताई और उसके बाद 'दीपिका बचाओ' कैम्पेन की शुरूआत की ।

और इस कैम्पेन की पीटिशन पर फ़िल्म जगत के कई लोगों से साइन भी करवाए । शबाना आजमी सभी बड़े सेलिब्रटिज से इस याचिका को साइन करवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजेंगी। इस याचिका का उद्देश्य दीपिका की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है । जहां फ़िल्म जगत के कई लोग खुलकर दीपिका के समर्थन में सामने आए और उनमें शामिल हैं करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विद्या बालन, अनुष्का शर्मा और यहां तक कि परिणीति चोपड़ा भी, लेकिन हमने सुना था कि कंगना ने उस पर साइन करने से मना कर दिया था ।

कंगाना का दीपिका को सपोर्ट न करने को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए गए जिसमें साल 2014 में उनके बीच हुए कथित झगड़े को लेकर भी बातें की गई । इस साल दीपिका ने अपने बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड, जो उन्हें उनकी फ़िल्म- हैप्पी न्यू ईयर के लिए मिला, को कंगना रानौत की फ़िल्म क्वीन को समर्पित किया लेकिन कंगना को ये नगवार गुजरा उन्होंने कहा कि उन्हें तब ज्यादा अच्छा लगता जब वह स्पेशली मुझे फ़ोन करके तारीफ़ करती या सार्वजनिक रूप से घोषणा करने के बजाय उन्हें बताती । इसके बाद दोनों के बीच कोल्ड वॉर की तमाम खबरें आई ।

लेकिन इन तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कंगना ने खुलकर कहा कि उन्होंने पद्मावती के लिए इस लड़ाई में दीपिका पादुकोण का समर्थन किया था लेकिन इसी के साथ उन्होंने कहा कि, वह ऐसे किसी का भी सपोर्ट नहीं करना चाहती हैं जिसने मेरा चरित्र हनन किया । जब वह ॠतिक रोशन और आदित्य पंचोली के खिलाफ थीं, तब बॉलिवुड चुप था या उनके खिलाफ था । उस वक्त किसी ने उनका साथ नहीं दिया । इस मूवमेंट को एक ऐसी औरत चला रही है जिसने एक समय पर मेरे चरित्र का मजाक बनाया था । ऐसे में उनका साथ देने का अर्थ होगा कि हम भी उन्हीं में से एक हैं । और यही वो कारण है जिसकी वजह से वह शबाना आजमी द्दारा चलाए गए किसी भी कैम्पेन का हिस्सा नहीं बनना चाहती है ।

वहीं दूसरी तरफ़, कंगना रानौत ने उन सभी अफ़वाहों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है वह 'दीपिका बचाओ' कैम्पेन को सपोर्ट नहीं कर रही है इसके विपरीत कंगना ने खुलकर कहा कि दीपिका के प्रति उनका पूरा सपोर्ट है और बिना किसी और का सपोर्ट लिए जो लोग मुझे सही लगते हैं उनका समर्थन करने के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से समर्थ हूं ।