
बॉलीवुड में पुरानी अभिनेत्रियों को एक समय के बाद पर्याप्त अवसर मिलना बंद हो जाते है । लेकिन श्रीदेवी ने इसे अपवाद साबित कर दिया । काफ़ी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के बावजूद भी श्रीदेवी ने बेहतरीन फ़िल्में दी । इसमें कोई दोराय नहीं कि बह बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है और 54 साल की उम्र में भी वह आज की पीढ़ियों को टक्कर देती हुई नजर आ रही है ।
अन्य लोकप्रिय अभिनेत्रियों की तरह ही श्रीदेवी भी ब्रांड एंडोर्समेंट में किसी से पीछे नहीं है । हाल ही में, श्रीदेवी को 'चिंग्स सीक्रेट मसाला' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है । बीते हफ़्ते ही उनके इस ब्रांड के लिए किए गए तीन विज्ञापन लॉंच हुए जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा । तीनों ही विज्ञापन में श्रीदेवी के डबल रोल दिखाई दिए गए है । एक अवतार में वह गुजरात की अंजु बेन बनी हैं, दूसरे में पंजाब की डौली ढिंगरा और तीसरे में पटना की शकुंतला देवी के किरदार में नजर आई हैं । एक ही विज्ञापन में एक साथ दो-दो श्रीदेवी को देखना वाकई बहुत रोमांचकारी है ।
'चिंग्स सीक्रेट मसाला' का निर्माण चिंग 'सीक्रेट द्वारा किया गया है, जो कॉर्पोरेशन कैपिटल फ़ूड्स के स्वामित्व वाली देसी चीनी का एक भारतीय ब्रांड है । इससे पहले रणवीर सिंह चिंग्स सीक्रेट को एंडोर्स करते थे और उन्होंने इसके लिए जो दो गानों को शूट किया था वह काफ़ी फ़ेसम हो गए थे । उनके अलावा साकिब सलीम ने भी इस ब्रांड को एंडोर्स किया है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, श्रीदेवी पिछली बार मोम फ़िल्म में नजर आईं थी । इस फ़िल्म को उन्हीं के पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था । इस फ़िल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अदनान सिद्दीकी और सजल अली अहम भूमिका में नजर आए थे ।
















