
सलमान खान और कैटरीना कैफ़ टाइगर जिंदा है में अपनी सिजलिंग कैमिस्ट्री से पर्दे पर धूम मचा रहे है । फ़िल्म के लिए सीमाओं को लांघते एक्शन सीन और स्टंट करने के बाद, सलमान-कैटरीना ने फ़िल्म के लिए रोमांटिक गानों को भी बहुत ही खूबसूरती से शूट किया । दोनों ने फ़िल्म के रोमांटिक गाने 'दिल दियां गल्लां" को स्नोई ऐल्प्स में शूट किया और इस दौरान दोनों ने स्नो-मोबाइल की सवारी की ।
दोनों के बीच फ़िल्माया गया अब तक का सबसे रोमांटिक गीत शूट करना सलमान-कैटरीना के लिए शूट करना आसान नहीं था । क्योंकि इसे बर्फ़ से लदे पहाड़ों पर शूट किया गया है जो कि आसान बात नहीं है । सूत्र के मुताबिक, ''जब इस गाने को आल्प्स पर शूट कर रहे थे उस दिन 22 डिग्री सेल्सियस तापमान था । सलमान को स्नोमोबाइल पर सवारी करनी थी और प्रेमगीत गाना था और कैटरीना के लिए भी यह मुश्किल था । एक बार जब प्रैक्टिस हो गई तो सलमान के लिए स्नोमोबाइल की सवारी आसान हो गई थी और एक बॉस की तरह उन्होंने इसकी राइड की । जब ये गाना बनकर तैयार हुआ तो बहुत आकर्षक गाने के रूप में सामने आया और इसमें टाइगर और जोया की प्रेम कहानी को भी दर्शाया जाएगा ।''
निर्देशक अली अब्बास जफ़र कहते हैं कि, "सलमान को आल्प्स में कुछ बहुत मुश्किल इलाके में स्नो-मोबाइल की सवारी करना था । वह एक राइड में ही इसे समझ गए थे । यह एक शानदार शूट था । सलमान खान और कैटरीना कैफ ने आज तक अपने सबसे रोमांटिक गीत को शूट करने के लिए कठोर मौसम की स्थिति का सामना किया है ।''
ऑस्ट्रिया में खूबसूरत जगहों पर शूट किया गया यह गाना प्रशंसकों और दर्शकों के बीच पहले से ही सर चढ़कर बोल रहा है और सलमान खान और कैटरीना कैफ़ के बीच खूबसूरत रोमांस दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है । यशराज फ़िल्म्स की मेगा एक्शन थ्रिलर फ़िल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















