नई पीढ़ी की अभिनेत्री दिशा पटनी, जिसने एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत की थी, निश्चित रूप से सोशल मीडिया पर सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी में से एक है । अपने आत्मविश्वास, खूबसूरती और हॉटनैस की वजह से दिशा की जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग है ।

सोशल मीडिया पर अपनी हॉलीडे को वाइव्स को फ़्लॉंट करते हुए दिशा पटनी अपने इस नए फ़ोटोशूट में पार्टी के लिए एकदम रेडी दिखाई दे रही है आपको बता दें कि दिशा फ़ैशन ब्रांड ओनली इंडिया के साथ जुड़ी हुई है और इसलिए उन्होंने हाल ही में इस ब्रांड की कैम्पेनिंग के लिए हॉलीडे शूट किया जिसमें वह जम्पर्स और पार्टी ड्रेस में नजर रही है कैमरे के पीछे, वह रेड क्रिसमस जम्पर और शॉर्ट्स में स्माइल करती हुई नजर आई जबकि दूसरे शॉट में वह चमकती हुई सीक्वेन की पार्टी ड्रेस, जिसे नए साल की पार्टी के लिए चुना जा सकता है, में काफ़ी सेक्सी नजर रही है क्यूट स्माइल, फ़िट बॉडी को फ़्लॉंट करतीं दिशा अपने इस नए फ़ोटोशूट में बहद खूबसूरत लग रही है

फ़िल्मों की बात करें तो, दिशा पटनी ने टाइगर श्रॉफ़ के साथ अहमद खान की आगामी फ़िल्म बागी 2 की शूटिंग पूरी कर ली है । इस फ़िल्म में पहली बार कथित प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी । हालांकि इससे पहले टाइगर और दिशा 'बेफ़िक्रे' नाम की सिंगल में नजर आ चुके है । लेकिन बागी 2 उनकी साथ में पहली फ़िल्म होगी । यह फ़िल्म 27 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।