
एमी जैक्सन बॉलीवुड और साउथ में काफ़ी अच्छे से पैर जमा रही है । बॉलीवुड में वह, पहले ही सिंह इज ब्लिंग, फ़्रीकी अली और एक दीवाना था, जैसी फ़िल्में कर चुकी है । साल 2018 एमी के लिए काफ़ी इवेंटफ़ुल रहने वाला है । एमी रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत मेगा बजट फ़िल्म 2.0 में नजर आएंगी । यह फ़िल्म हिंदी और तमिल में शूट की गई है और तेलगु में इसे डब किया गया है ।

इसी बीच, एमी जैक्सन ने पश्चिमी देशो में भी अपने हुनर का जादू चला दिया है । एमी को अमेरिकी सुपरहीरो टेलीविजन सीरीज, सुपरगर्ल में सैटर्न गर्ल उर्फ इमरा आर्दीन का किरदार निभाने का मौका मिलेगा । अभी कुछ दिन पहले ही एमी ने सुपरगर्ल की स्क्रिप्ट को अपने हाथ में थामे एक तस्वीर शेयर की थी । और कल एमी ने पूर्व-हैलोवीन पार्टी, जो उन्होंने लंदन में अटेंड की, के लिए अपने सुपरविलेन, पॉइज़न आइवी, के लुक को सभी के साथ शेयर किया । इस लुक में एमी कमाल की दिख रही है । उनके लाल बाल, लाल लिपस्टिक और सुर्ख लाल रंग के आउटफ़िट काफ़ी जंच रहे है । उनमें जो सबसे ज्यादा आकार्षित कर रहा है वो है उनका गरे रंग का आई मैक अप ।

सुपरगर्ल कॉमिक्स में, सैटर्न गर्ल डीसी कॉमिक्स का एक काल्पनिक कैरेक्टर है । अप्रैल 1958 में यह कैरेक्टर पहली बार कॉमिक्स में अस्तित्व में आया था । कॉमिक्स में, 31 वीं सदी में लीगियन ऑफ सुपर-हीरोज के संस्थापक सदस्यों में से एक है सैटर्न गर्ल । यह सुपरहीरो में पहली महिला सुपरहीरो थी । इस शो का तीसरा सीजन अमेरिका में 9 अक्टूबर से प्रसारित हो चु्का है और एमी की एंट्री जल्द ही होने वाली है ।
2.0 के अलावा, सुपरगर्ल, एमी जैक्सन कन्नड़ फ़िल्म द विलेन में भी नजर आएंगी ।
















