फ़िल्ममेकर अभिषेक वर्मन एक बार फ़िर बॉक्सऑफ़िस पर छा जाने को तैयार है अपनी आगामी पीरियड ड्रामा फ़िल्म, कलंक के साथ । धर्मा प्रोडक्शन के साथ-साथ फ़ोक्स स्टार स्टूडियोज और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के सहयोग से इस बहुप्रतिक्षित फ़िल्म को प्रोड्योस किया गया है । यह एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है जिसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट< आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । शाश्वत प्रेम को दर्शाती करण जौहर की फ़िल्म कलंक की तीन अहम महिला कलाकार का रिलीज हुआ किरदार पहले ही खूब सुर्खियां बटोर चुका है और अब कलंक की दुनिया की ये तीन देवियां प्रतिष्ठित मैगजीन हार्पर्स बाजार इंडिया के कवर पेज पर छाई है ।

हार्पर्स बाजार के कवर पेज पर नजर आईं कलंक की फ़ीमेल लीड एक्ट्रेस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के मौके पर कलंक की इन तीन महिला किरदारों से रू-ब-रू कराया गया । जहां कलंक में आलिया भट्ट रूप के किरदार में नजर आएंग़ी, सोनाक्षी सिन्हा सत्या चौधरी के किरदार में और माधुरी दीक्षित बेगम बहार के किरदार में नजर आएंग़ी । हार्पर्स बाजार की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर मार्च 2019 के इश्यू में कलंक की तीनों महिला कलाकार-आलिया, सोनाक्षी और माधुरी को कवर पेज की शान बनाया गया । जहां एक तरफ़ आलिया, सोनाक्षी और माधुरी ने मैगजीन के लिए दिलकश फ़ोटोशूट करवाया वहीं अपनी आगामी फ़िल्म कलंक के लिए भी खुलकर बात की ।
यह भी पढ़ें : कलंक टीजर : संजय दत्त ने अपनी जिंदगी के इस 'कलंक' को हमेशा-हमेशा के लिए मिटा दिया
कवर पेज पर फ़ैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के आउटफ़ोट्स में आलिया, सोनाक्षी और माधुरी बेहद ग्लैमरस नजर आई । इस कवरपेज के लिए जहां आलिया ने अंजलि भीमराजका फाइन ज्वेल्स से अपने लुक को संवारा वहीं माधुरी ने मेहता एंड संस ज्वैलरी से खुद को सजाया । जबकि सोनाक्षी ने नरेंद्र मेहता फ़ाइन ज्वेल्स से खुद को संवारा । सभी आउट्फ़िट में ये तीनों बेहद हॉट और खूब सूरत लग रही है ।
















