टाइगर श्रॉफ़, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म बागी 2 की शूटिंग में व्यस्त है, अक्सर फ़िल्म के सेट से कई तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं । हाल ही में फ़िल्म बागी 2, का फ़र्स्ट शेड्यूल खत्म हुआ । उस दौरान टाइगर ने अपनी को-स्टार दिशा पटनी के साथ फ़ोटो पोस्ट की जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी ।
गुरुवार के दिन, टाइगर ने अब खुद का एक फ़ोटो शेयर किया जिसमें वह पूल में मिड-एयर किक मारते हुए दिखाई दे रहे हैं । लेकिन इस फ़ोटो में जिस चीज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो है टाइगर की रिप्ड बॉडी । अपनी परफ़ेक्ट एब्स और गठीली जांघों को दिखाते हुए टाइगर ने इस फ़ोटो को बिना किसी कैप्शन के पोस्ट किया, क्योंकि उनका ये फ़ोटो ही काफ़ी कुछ कह रहा है ।
असल जिंदगी की जोड़ी कही जाने वाली टाइगर श्रॉफ़ और दिशा पटनी की जोड़ी आगामी फ़िल्म बागी 2 में एक साथ नजर आएगी । इससे पहले ये दोनों, एक म्यूजिक वीडियो ‘बेफ़िक्रे’ में एक साथ नजर आए थे, जिसे अहमद खान ने निर्देशित किया था । बागी 2, अगले साल 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















