आमिर खान प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान को शक्ति कुमार नामक किरदार में देखा जाएगा । इस बीटीएस वीडियो में दंगल के जटिल, शिष्ट और सुंदर आमिर को उसके एकदम विपरीत विचित्र रंगीन अवतार में दर्शाया गया है ।

आमिर खान अपनी आगामी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में पहले कभी नही देखे गए अवतार में नज़र आएंगे । अभिनेता एक अलग बालो का स्टाइल, अतरंगी दाढ़ी और रंग बिरंगे और अतरंगी कपड़े पहने हुए नज़र आएंगे । इस बीटीएस वीडियो में फिल्म की टीम इस रंगीन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नज़र आ रही है । जायरा वसीम, अद्वैत चंदन, किरण राव, सान्या मल्होत्रा, मेहर विज से ले कर मोनाली ठाकुर हर कोई विचित्र शक्ति कुमार पर अपने विचार व्यक्त हुए अपनी हँसी पर काबू नही कर पा रहा था ।

इस किरदार के बारे में बात करते हुए निर्माता किरण राव ने कहा कि," शक्ति कुमार एक संगीत निर्देशक है जो एक बुरे समय से गुजर रहा है, ऐसे पात्रों को किसी अभिनेता के लिए बड़ी मुश्किल से लिखा जाता है ।"

इस बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि,"वह थोड़ा इश्कबाज है, लड़कियों के साथ इश्क़ फ़रमाता है और शक्ति कुमार में वो सभी बुरे गुण होते हैं जो आप एक आदमी में सोच सकते हैं । उनके लिए चरित्र की जड़ पकड़ना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अन्य चीजें स्वचालित रूप से अपने आप जगह में आ जाती है ।"

निर्देशक अद्वैत चंदन ने इस किरदार की अवधारणा की थी और ऐसे में आमिर खान ने खुद को इस विचित्र किरदार में किस तरह से ढाला इस बारे में बात करते हुए अद्वैत ने कहा कि,"अपने निजी जीवन में, वह वास्तव में सरल, मूल और जैविक व्यक्ति है । मुझे लगता है इस तरह की टाइट टी शर्ट पहन कर उन्हें वास्तव में अच्छा लगा होगा ।"

आपको बता दें कि आमिर खान जब दंगल में काम कर रहे थे उस समय उन्होंने इस भूमिका के लिए एक स्क्रीन टेस्ट भी दिया था, जिसकी झलक इस बीटीएस में देखी जा सकती है । बीटीएस में देखा जा सकता है कि आमिर खान ने निर्देशक अद्वैत चंदन सहित अपने दल के बाकी सदस्यो पर तरह-तरह के विचित्र लुक आजमाए ताकि वो ये फैसला कर सकें कि कौन सा चरित्र उनके लिए सर्वश्रेष्ठ है । पूरी टीम को अपने सहयोगी प्रयासों में विभिन्न रूपों की कोशिश करने और प्रयोग करने में काफी मज़ा आया ।

आमिर खान ने स्वयं भी विभिन्न कपड़े और लुक आजमाए जिन्हें देख उनके पूरे क्रू में हँसी की लहर दौड़ पड़ती थी । अभिनेता विचित्र नाच-गाने में भी हाथ आजमाते हुए नज़र आएंगे, जिसे पहले दर्शकों ने कभी नहीं देखा होगा । दंगल में आमिर खान की बेटी की भूमिका में नज़र आ चुकी जायरा वसीम ने कहा कि,"उन्हें इस तरह के विचित्र किरदार में देखना, दिमागी संतुलन से एक बड़ी छलांग की तरह था ।"

आमिर खान जो इससे पहले फ़िल्म रंगीला में इस तरह के अतरंगी किरदार में नज़र आ चुके है वो अब फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार में इस विचित्र किरदार को एक कदम आगे ले जाते हुए नज़र आएंगे ।

सीक्रेट सुपरस्टार संगीत पर आधारित एक फिल्म है जिसमें प्रमुख भूमिका निभाने वाली इंसिया उर्फ जायरा वसीम एक महत्वाकांक्षी गायिका बनी हैं । गायिका बनने के लिए युवा लड़की अपने पिता से प्रतिरोध का सामना करती है जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर वीडियो को अनाम रूप से पोस्ट करके अपने सपनों का जीने का विकल्प चुनती है और इस तरह से वह बनती एक सीक्रेट सुपरस्टार ।

फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है और फिल्म के प्रति प्रत्याशा भी दोगुना बढ़ गयी है । गीत 'मैं कौन हूं', 'मेरी प्यारी अम्मी', 'सपने रे' और 'आई विल मिस यू' इस फिल्म की कहानी पर रोशनी डाल रहे है ।

दंगल के बाद एक बार फिर आमिर खान और जायरा वसीम की जोड़ी को देखने के लिए और साथ ही फ़िल्म की दमदार कहानी को देखने के लिए प्रसंशक काफी उत्साहित है और बेसब्री से फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे है ।

लगान, तारे जमीन पर, दंगल जैसी अन्य फिल्मों को वितरित करने के बाद 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की आगामी फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार है ।

अद्वैत चंदन द्वारा लिखित और निर्देशित सीक्रेट सुपरस्टार, आमिर खान, किरण राव, ज़ी स्टूडियोज और आकाश चावला द्वारा निर्मित है । फ़िल्म इस दीवाली 19 अक्टूबर पर नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।