
देशभर में गणेशोत्सव की धूम है और जुड़वा 2 का गाना 'सुनो गणपति बप्पा' आपके त्यौहार में चार चांद लगाने के लिए आ गया है । इस गाने में वरुण धवन उर्फ राजा अपना देसी स्वैग और दमदार डांस के साथ अपना जलवा बिखेर रहे हैं । गणपति विसर्जन में चार चांद लगाने के लिए इस गाने को इसी दौरान रिलीज किया गया है ।
इस गीत के टीज़र से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद आखिरकार पूरा गीत रिलीज हो गया है । त्यौहार के इस गीत ने एकदम सही समय पर एंट्री मारी है जहाँ गणेश उत्सव का रंगारंग त्योहार जोरों-शोरो से मनाया जा रहा है और ऐसे में इस गीत ने उत्साह को डबल कर दिया है ।
साजिद-वाजिद द्वारा रचित 'सुनो गणपति बप्पा मोरया' को दानिश साबरी द्वारा लिखा गया है और अमित मिश्रा ने अपनी जोशीली आवाज से इसमे चार चाँद लगाए है । फ़िल्म का यह गाना आपको मस्ती से झूमने के लिए मजबूर कर देगा ।
फ़िल्म का यह गीत वरुण धवन के टपोरी किरदार उर्फ राजा और गणपति बप्पा के बीच संबंध को दर्शाता है । यह गीत राजा का प्रारंभिक गीत है जिसमे राजा लड़कियो द्वारा मिल रहे ध्यान से परेशान है । 'सुनो गणपति बप्पा मोरया' में राजा को लड़कियों से हो रही परेशानी से बचने के चलते वो भगवान गणेश से अनुरोध करते हुए नज़र आ रहे है ।
इस गाने में वरुण धवन अपने असाधारण नृत्य और विचित्र अभिव्यक्तियों के साथ सबका मनोरंजन करते हुए नज़र आ रहे है । ऊर्जा से भरपूर यह गाना गणपति विसर्जन के लिए उत्तम गीत है । 'चलती है क्या 9 से 12' जैसे सदाबहार गीत के बाद, अब निर्माता इस गाने के ज़रिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है ।
जब से जुड़वा 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से खूब तारीफ़ें मिल रही है । हँसी से भरपूर इस ट्रेलर ने दर्शको का दिल जीत लिया है । जुड़वा 2 में वरुण धवन प्रेम और राजा नाम के दोहरे किरदार में नजर आएंगे । जबकि जैकलिन फ़र्नांडीस और तापसी पन्नू उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी ।
साजिद नाडियादवाला द्वारा निर्मित, डेविड धवन द्वारा निर्देशित, फ़िल्म जुड़वा 2 को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा । यह फ़िल्म 29 सिंतबर को रिलीज होगी ।
















