वरुण धवन बच्चों में खासे लोकप्रिय हैं । नई पीढ़ी के ये अभिनेता भी बच्चों के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हुए नजर आए हैं । हमेशा की तरह इस बार भी वरुण ने एक बाल कलाकार के लिए ऐसा कुछ किया है जिसे सुनकर आपका प्यार वरुण के लिए और ज्यादा बढ़ जाएगा । वरुण के इस कदम के बाद हर कोई उनसे प्रभावित हुआ ।

जैसा की सभी जानते हैं कि वरुण धवन ने हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में कुछ आश्चर्यजनक एक्ट्स को प्रस्तुत किया । उनमें से एक एक्ट उन्होंने ऑरिजनल जुड़वा के अभिनेता सलमान खान के साथ भी किया था । जब वरुण और सलमान बेहद कठिन एक्ट करने बाद बैकस्टेज पर सुस्ता रहे थे उस दौरान बाल कलाकार मतिन रे टैंगु भी, जो ट्यूबलाइट में सलमान के साथ नजर आए थे, सलमान खान के साथ थे ।

हमने सुना है कि, मतिन रे टैंगु ट्रॉफी के लिए काफी आकर्षित थे जो वरुण ने पुरस्कार समारोह में जीती थी और वह इस के साथ बैकस्टेज खेल भी रहे थे जब वह सलमान के साथ थे । जब वरुण ने देखा कि मतिन ट्रॉफ़ी को सिर्फ़ पकड़कर ही कितना खुश है ये देखकर वरुण ने फ़ैसला किया कि वह इस ट्रॉफ़ी को मतिन को दे देंगे । नई पीढ़ी के अभिनेता वरुण को बच्चे बहुत ज्यादा पसंद है और उन्हें बाल कलाकार को अपनी ट्रॉफ़ी देकर हद से ज्यादा खुशी हुई ।

वरुण धवन ने अपनी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अपने किरदार बद्री से बेस्ट कॉमिक एक्टर का अवॉर्ड जीता है ।

अब यदि उनके आगामी वेंचर्स की बात करें तो, जुड़वा 2 की सफ़लता के बाद, वरुण धवन न दिनों शुजीत सरकार की अगली फ़िल्म अक्टूबर में व्यस्त है । इसके बाद वह, यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म सुई धागा के लिए अनुष्का शर्मा के साथ काम शुरू करेंगे । खबर है कि, वरुण अपने मेंटर करण जौहर के साथ एक फ़िल्म के लिए सहयोग करेंगे जिसमे वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे । लेकिन इस बारें में अभी तक कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है ।