दर्शकों को अपनी फुकरेपंती से गुदगुदाने वाली फुकरों की यह टोली जितनी मस्तमोला है उतनी ही जाबांज़ भी है । फुकरों को यूं तो हम उनके मस्तीभरे अंदाज़ के लिए जानते है लेकिन अब दुनिया उन्हें उनके निडरता के लिए भी जानेगी ।

फुकरे रिटर्न्स का ट्रेलर दर्शको को खूब पसंद आ रहा है और हर कोई बेसब्री से इस फ़िल्म का इंतेज़ार कर रहा है। लेकिन इस ट्रेलर में एक सीन ऐसा भी है जो सीधे फुकरों की निडरता की ओर इशारा करता है।

ट्रेलर के अंत मे हनी, चूचा, लाली और ज़फर एक ब्रिज से छलांग मारते हुए नज़र आते है और आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ब्रिज की लंबाई 20 फ़ुट थी। इतनी ऊंचाई होने के बावजूद इस सीन के लिए चारो फुकरों ने किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल ना करते हुए यह सीन खुद ही करने का निर्णय लिया|

इस सीन को फिल्माने के दौरान फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने सभी कलाकरों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया गया था और पूर्ण सुरक्षता के साथ ही इस सीन को अंजाम दिया गया । हनी, चूचा, लाली और ज़फर के इस सीन ने यह साबित कर दिया है कि ये फुकरे सिर्फ फुकरापंती में ही नही, बल्कि एक्शन में भी अव्वल है।

फुकरे रिटर्न्स 2013 की स्लीपर हिट फुकरे का जादू एकबार फिर बिखरने के लिए तैयार है। इसके अलावा, फ़िल्म के मज़ेदार ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को दो गुना बढ़ा दिया है।

वही फ़िल्म के गीत 'मेहबूबा', 'पह गया खालरा' और 'इश्क दे फन्नीयार' को सुनने के बाद अब प्रसंशक बेसब्री से इस फ़िल्म का इंतेज़ार कर रहे है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत बनने वाली यह फ़िल्म फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा सह-निर्मित है और मृगदिप सिंह लांबा द्वारा से निर्देशित किया गया है। फ़ुकरे रिटर्न्स 8 दिसंबर 2017 को आपको हँसाने के लिए नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।