
आयुष्मान खुराना और कृति सैनॉन जल्द ही आगामी फ़िल्म बरेली की बर्फ़ी में एक साथ नजर आने वाले हैं । इन दिनों फ़िल्म के कलाकार फ़िल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं । और इसी सिलसिले में आयुष्मान और कृति एक सगाई समारोह में बिना बुलाए ही पहुंच गए ।
आयुष्मान और कृति ने अपनी फ़िल्म का प्रचार बहुत ही अनोखे और शरारती तरीके से करने का फ़ैसला किया है । इसलिए वो दोनों एक सगाई समारोह में बिना बुलाए ही पहंच गए और वहाँ मौजूद सभी मेहमानों को आश्चरिचकित कर दिया ।

जब कलाकारों ने समारोह में प्रवेश किया तो वहाँ मौजूद मेहमानों को उनकी उपस्थिति ने चौंका दिया, और इस वाक्य के बारे में बात करते हुए आयुषमान ने बताया कि,"हमने हमारे आने की बात उस इवेंट के प्रबंधक को बताई थी लेकिन जब हमने वहाँ प्रवेश लिया तो, "इनको भी बुलाया है क्या?" ये आवाज़ हर तरफ गूंज रही थी । और दुल्हन और दुल्हन के चेहरों पर अभिव्यक्ति तो अनमोल थी !"
आयुष्मान ने इस नई-नवेली दंपति को अपनी फिल्म के गाने "स्वीटी तेरा ड्रामा" पर एक बार नही बल्कि दो बार नचाया । आयुष्मान ने यह भी साझा किया कि, "यह एक मजेदार और देसी ट्रैक है और जैसे ही इस समारोह में यह गाना बजा वैसे हर कोई वहाँ मदहोश हो कर इस गाने पर थिरकने लगा । साथ ही अभिनेता ने बताया कि बचपन में भी अपने 10 दोस्तों के एक समूह के साथ एक विवाह में वे बिन बुलाए मेहमान बन चुके है ।" आयुष्मान ने आगे बताया कि,"क्रिकेट खेलने के बाद, हम किसी भी अंजान व्यक्ति की शादी में जाने के लिए तैयार हो जाते थे ताकि वहाँ जा कर हम मुफ्त की आइस क्रीम का लुत्फ उठा सके । यह पहले करना आसान था जब कोई मुझे जानता नही था, लेकिन मैंने अभिनेता बनने के बाद ऐसा कभी नहीं किया है । यह बहुत मज़ेदार होता है । मैं बैंड "मैरून 5" का एक बड़ा प्रशंसक हूं, अपने गाने को रिलीज करने के लिए इस बैंड ने एक अंजान शादी में हिस्सा लिया था । मैं भी अपने बैंड के साथ भी ऐसा करना चाहता हूं ।"

कृति ने पहले कभी ऐसा कुछ नही किया था और ऐसे में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा,"मुझे यकीन है कि उसने इसे पहले भी ऐसा कुछ ज़रूर किया होगा लेकिन इस बार हम वास्तव में इसकी घोषणा कर रहे थे । एक बार जब हम इस समारोह में शामिल हो गए तो मुझे इतना मज़ा आया कि मैं नही चाहती थी इस समारोह कभी अंत भी आये । फिल्म में, बरेली में कोई भी संगीत संध्या बिट्टी की मौजूदगी के बिना पूरी नही होती और मैंने इस सभा में भी घोषणा की कि अब जब मैं मुंबई आ गयी हूँ, तो उसे किसी भी तरह इस सगाई समारोह का एक हिस्सा बनना ही था ।"

इस फिल्म को नील बट्टे सन्नाटा के निर्देशक, अश्वनी अय्यर द्वारा निर्देशित किया गया है और दंगल के निर्देशक, नीतेश तिवारी द्वारा इसे लिखा गया है । बीआर स्टूडियोज के साथ मिलकर जंगली पिक्चर द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म बरेली की बर्फी 18 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

















