प्रत्येक भारतीय के लिए '83 वर्ल्ड कप की जीत सबसे गौरवशाली क्षण है और आज इस यादगार जीत के 36 साल का जश्न मनाते हुए, फ़िल्म '83 के रील टीम कैप्टन रणवीर सिंह ने ट्रेनिंग की झलक शेयर की है । इस छोटी सी झलक में रणवीर सिंह का लुक भी सामने आ गया है । साल 1983 में 25 जून यानी आज ही के दिन भारत ने अपनी क्रिकेट उत्कृष्टता के साथ दुनिया को जीता लिया था । रणवीर सिंह ने जीत का जश्न मनाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है ।

VIDEO: 1983 विश्व कप की जीत के शानदार 36 साल का जश्न मनाते हुए रणवीर सिंह ने शेयर की फिल्म '83 की झलक!

रणवीर सिंह ने दिखलाई '83 की झलक

रॉकी बाल्बोआ द्वारा कही गयी एक बात के साथ, वीडियो में उत्साह और समर्पण की झलक साझा की गई है जिसे उन्होंने इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित खेल फिल्म बनाने में लगाया है। वही, निर्देशक कबीर सिंह ने वीडियो को सही बताते हुए कहा,"Yeah, okay, Perfect".

दर्शकों को सरप्राइज देते हुए, रणवीर ने हाल ही में फ़िल्म '83 की टीम में दीपिका पादुकोण के शामिल होने की घोषणा की थी जिसमें वह रणवीर की रील पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगी ।

View this post on Instagram

36 years ago on this day, India turned the world upside down!!! ????? #ThisIs83 @83thefilm @kabirkhankk

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत का पता लगाने के लिए, कबीर खान की आगामी निर्देशन में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे । फिल्म '83 रणवीर की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी ।

देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में चिन्हित फ़िल्म '83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा । यह रणवीर और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है ।