90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 45 वां जन्मदिन मना रही है । राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी करिश्मा कपूर भले ही अब फ़िल्मों में नजर नहीं आती हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी आज भी उन्हें उनके फ़ैंस के बीच यादगार रखती है । करिश्मा कपूर इन दिनों लंदन में अपने परिवार, जिसमें शामिल हैं मां बबिता कपूर, बहन करिश्मा कपूर, बहनोई सैफ़ अली खान और अपने दोनों बच्चों व तैमूर अली खान के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है ।
करिश्मा कपूर ने दिखाया बोल्ड अंदाज
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली करिश्मा ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक बेहद हॉट फ़ोटो शेयर किया है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, खुद से प्यार करो फ़िर चाहे उम्र कोई भी क्यों न हो । ''Love urself at every age''
ये कहना गलत नहीं होगा कि, करिश्मा अपनी इस तस्वीर में बेहद हॉट लग रही है । ब्लैक मोनोकिनी बिकिनी में करिश्मा का सेक्सी अंदाज उन्हें जवां लुक दे रहा है । करिश्मा का ये हॉट और बोल्ड लुक निश्चितरूप से आज की पीढ़ी की हॉट अभिनेत्रियां को मात दे रहा है ।
यह भी पढ़ें : करिश्मा कपूर की जिंदगी में 'बहन' करीना से भी ज्यादा खास हैं सलमान खान
बॉलीवुड को राजा हिंदुस्तानी, जुबैदा, दिल तो पागल है, हम साथ साथ हैं, फ़िज़ा जैसी बेहतरीन फ़िल्में देने वाली करिश्मा ने साल 2012 में डेंजरस इश्क के साथ अपना बॉलीवुड कमबैक किया था । लेकिन ये फ़िल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाइ थी । इसके बाद उन्होंने फ़िल्मों की ओर रूख नहीं किया । लेकिन अव करिश्मा जल्द ही वेब सीरिज मेंटलहूड में नजर आएंगी ।
















