वरुण धवन, जैकलिन फ़र्नांडीज और तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फ़िल्म जुड़वा 2 का प्रमोशन शुरू कर दिया है । ये तीनों अलग-अलग शहरों में जाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और अपनी फ़िल्म को प्रमोट कर रहे हैं ।

इस हफ़्ते की शुरूआत में वरुण धवन, जैकलिन फ़र्नांडीज और तापसी पन्नू कोलकाता पहुंचे और वहां जाकर तीनों ने खूब मस्ती की । कोलकाता में ये तीनों एक बांग्ला शो दादागिरी के सेट पर पहुंचे, यहां पहुंचकर इन्होंने न केवल क्रिकेटर सौरभ गांगुली से मुलाकात की बल्कि उन्हें अपनी फ़िल्म के गाने ‘ऊंची है बिल्डिंग’ गाने पर अपने साथ डांस भी करवाया ।

वरुण ने दिग्गज क्रिकेटर सौरभ के साथ ये वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “Making #dada Sourav ganguly shake leg on #oonchihainduilding2 in Kolkata #dadagiri.” He shared a photo with Sourav Ganguly and wrote, “#dadagiri durga Puja special in Kolkata with @SGanguly99. He’s the real dada and such a humble man #judwaa2.”

निर्देशक डेविड धवन द्दारा निर्देशित जुड़वा 2 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।