दीपिका पादुकोण फ़िल्म इंडस्ट्री की इतनी आकर्षक और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं जिनका साथ पाने को हर कोई बेताब रहता है । दीपिका पादुकोण का हर लुक उन्हें ओरों से अलग बनाता है फ़िर चाहे वो उनका कोई फ़ोटोशूट हो, रेड कार्पेट लुक हो या एयरपोर्ट लुक, हर किसी लुक में दीपिका पादुकोण लाजवाब लगती हैं ।

हाल ही में दीपिका ने एशियन पेंट्स के लिए एक एड कैम्पेन निलाया केलिए फ़ोटोशूट कराया और इसमें दीपिका काफ़ी आकर्षक दिखाई दे रही हैं । दिग्गज फ़ैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन में दीपिका किसी प्रिसेंस से कम नहीं लग रही हैं । सब्यसाची ने दीपिका के उस फ़ोटोशूट में से दो लुक को शेयर किया ।

फ़र्स्ट लुक की बात करें तो, इसमें दीपिका पादुकोण जरदोजी वर्क वाले अनारकली स्टाइल गाउन में नजर आ रही हैं । जबकि दूसरे लुक में ब्लू कलर की डेनिम शर्ट और जींस में काफ़ी कूल दिखाई दे रही हैं ।

फ़िल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की महत्वाकंक्षी फ़िल्म पद्मावती के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म में दीपिका, रानी पद्मावती के किरदार में, रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में और शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।