Watch-Varun-Dhawan-and-Alia-Bhatt-make-Amitabh-Bachchan-groove-on-Mere-Angne-Mein-on-a-fashion-runway1

वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के प्रमोशन में जुटे हुए हैं । इन दोनों की जुगलबंदी नजर आईं जब ये दोनों एक फ़ैशन शो के दौरान रैंप पर चले और जिसमें उनका साथ दिया अमिताभ बच्चन ने । कैंसर पेशेंट ऐड एसोसिएशन (सीपीएए) के सहयोग से किया गया ‘केयरिंग विद स्टाइल' फैशन शो के 12वें संस्करण में वरुण-आलिया ने अमिताभ के साथ समां बांध दिया ।

दिग्गज फ़ैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खौंसला द्वारा आयोजित एक फ़ैशन शो जो कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित किया गया था, में अमिताभ बच्चन रैप पर उतरे और इस में उनका साथ दिया आलिया भट्ट, वरुण धवन, सुजैन खान और सोनाली बेंद्रे ने । अमिताभ बच्चन जब रैंप वॉक पर उतरें तो उनके फैंस उन्हें देखकर चौंक गए । फ़ैशन शो के दौरान अमिताभ ने फ़ूलों की डिजाइन वाला काले रंग का कुर्ता पहना जबकि आलिया और वरुण ने लाल रंग की भारतीय पोशाक पहनी जिसमें दोनों बहुत ही शाही दिख रहे थे ।

Watch-Varun-Dhawan-and-Alia-Bhatt-make-Amitabh-Bachchan-groove-on-Mere-Angne-Mein-on-a-fashion-runway2

आलिया और वरुण ने रैंप पर अपनी एंट्री अपनी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गाने 'तम्मा तम्मा अगेन' के साथ की । जब ये दोनों अन्य कलाकारों के साथ रैप पर उतरे तो इन्होंने अमिताभ बच्चन को उन्हीं के लोकप्रिय गाने 'जहां चार यार मिल जाएं' पर नचाने का मौका नहीं गंवाया । रोमांचित वरुण ने अपने सोशल अकाउंट पर एक फ़ोटो शेयर किया और लिखा, “Just an ordinary day tried to make @SrBachchan dance and he did.”

फ़िल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही राम गोपाल वर्मा की आगामी फ़िल्म सरकार 3 में नजर आएंगे । वहीं वरुण धवन और आलिया भट्ट आगामी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आएंगे, यह फ़िल्म 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।