
सोनाक्षी सिन्हा, जिसने बीते साल फ़ोर्स 2 और अकीरा में अपनी दमदार परफ़ोरमेंस से वाहवाही बटोरी, ने हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं । इतने गहरे पानी में तैराकी करतीं सोनाक्षी का कहना है कि उन्हें गहराई से कोई डर नहीं लगता ।
काले रंग के स्विमसूट में सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक नीले रंग के पानी में और भी निखर कर आ रहा है । खुद को जलपरी होने की बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने ये फ़ोटो शेयर किया और लिखा कि, “I must be a mermaid… i have no fear of depths and a great fear of shallow living.”
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आगामी फ़िल्म इत्तेफ़ाक में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में सोनाक्षी ग्रे किरदार में नजर आएंगी । यह फ़िल्म राजेश खन्ना-नंदा अभिनीत क्लासिक थ्रिलर फ़िल्म इत्तेफ़ाक का रीमेक है । इसके साथ ही उनकी एक और फ़िल्म आने वाली है जिसका नाम है नूर, इसमें सोनाक्षी एक पाकिस्तानी पत्रकार सबा के किरदार में नजर आएंगी ।
"I must be a mermaid... i have no fear of depths and a great fear of shallow living" #mondayblues pic.twitter.com/N2BHOkEhAZ
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) February 27, 2017
















