
सोनम कपूर अपनी अगली फ़िल्म वीरे दी वेडिंग के दूसरे शूटिंग शेड्यूल के लिए बिल्कुल तैयार है । दिल्ली शेड्यूल के बाद, अब फ़िल्म की कास्ट और क्रू फ़ुकेत रवाना हुआ है ।
फुकेत पहुंचने पर, सोनम कपूर, रिया कपूर, स्वर भास्कर और शिखा तल्सानिया ने स्विमिंग पूल के पास बैठकर अपनी थकान को मिटाया । सोनम ने अपबे इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की । इस तस्वीर में सोनम ब्लैक बिकिनी में अपनी टोंड बॉडी को फ़्लॉंट करते हुए नजर आ रही है ।

स्वरा भास्कर ने भी सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ थाईलैंड के लिए एक लंबी उड़ान के बाद पूल के साइड चिल आउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया । इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, “reallyswara When u are dog tired after a looooooong flight.. actually two.. but still gotta chill out with your #Veere At @amanpuri #Phuket with @sonamkapoor @rheakapoor @shikhatalsania #VeereJustWannaChill missing #kareenakapoorkhan #VeereInThailand also yeah.. upside down video whatever!!!”
खबरों के अनुसार, वीरे दी वेडिंग की कास्ट 10 दिनों के लिए एक गाने को शूट करने के लिए फुकेत जाएगी । यह एक मजेदार पेपी नंबर होगा ।
शशांक घोष द्दारा निर्देशित फ़िल्म वीरे दी वेडिंग 18 मई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















