
नवंबर में पैदा हुए बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में एक और नाम है और वो हैं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन । हालांकि बॉलीवुड अब उनके एजेंडा का एक हिस्सा नहीं लगता है, लेकिन अभिनेत्री,अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करती हैं । हाल ही में सुष्मिता ने अपनी बर्थडे के लिए एक अलग प्रकार की इच्छा जताई है ।
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेल-टोंड बॉडी की झलक दिखलाई । अभिनेत्री अपने जन्मदिन से पहले अपनी पहले जैसी बॉडी पाना चाहती हैं और यही उनका प्रण है । इसलिए अब सुष्मिता ने वर्क आउट पर फ़ोकस करने का फ़ैसला किया है ।
इसमें सुष्मिता ने अपने मुंह से टीशर्ट को दबा रखा है और अपने 6 पैक ऐब्स दिखा रही हैं । इस फोटो को शेयर करने के साथ सुष्मिता सेन ने एक मैसेज भी लिखा । उन्होंने लिखा, 'शेप में वापस आने के लिए मैं ट्रेनिंग ले रही हूं । अपने 42वें बर्थडे पर वैसी बॉडी पाना चाहती हूं जैसी मैं चाहती हूं । मेरी बॉडी मेरे रूल्स ।' “#workinprogress Slowly but surely!!! I begin training again post all my travels to meet the body I want as my 42nd birthday month begins!!! let some SAY it can’t be done…I’ll keep it simple & just DO it!!! My body…My rules!! Every year I celebrate every line..be it on my body or on my face!!! I have earned them!!! #celebratelife #celebrateyourself #birthdaymonth #renewal #rebirth yipppeeeeeee!!!! love u guys!!!!! Mmuuuaaaaah!!!!!”
फ़िल्मों की बात करें तो सुष्मिता सेन पिछली बार बंगाली सिनेमा की निर्बाक फ़िल्म में नजर आई थी । फ़िलहाल, सुष्मिता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारें में कोई खुलासा नहीं किया है ।
















