Suhana-showcases-her-acting

एक चीज जो शाहरुख खान के प्रशंसक भविष्य में देखना चाहते हैं, वो ये है कि शाहरुख खान के बच्चे उनका स्टारडम लें ले यानी वो भी उनके नक्शेकदम पर चलें । कई बार, शाहरुख खान ने कहा है कि, उनके तीनों बच्चों में से उनकी बेटी सुहाना खान की एक्टिंग में विशेष रूचि है और इसलिए वह स्कूल के प्ले में भाग लेती रहती हैं । वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं लेकिन खुद के बूते और एक अलग ढंग से ।

सुहाना खान अपना सोशल मीडिया अकाउंट काफ़ी प्राइवेट रखती हैं लेकिन उनका फ़ैन क्लब हमेशा उनके वीडियो और पिक्चर्स अपने पास रखता है । इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जहां सुहाना ने एक स्कूल के प्ले में भाग लिया था, इस प्ले में खूबसूरत सिंड्रेला को बहुत ही मजेदार और हास्यापद ढंग से प्रस्तुत किया गया था । सुहाना ने एक नाटकीय सिंड्रेला का किरदार अदा किया, जो अपनी बुरी सौतेली मां और सौतेली बहनों के कमीनेपन पर चिल्लाती और विलाप करती है । वह कहती है, “Uh, I think you’ve got that wrong one. I am the pretty one, they’re quite hideous.”

खूबसूरत सिंड्रेला की कहानी को ये मजेदार मोड़ देना और सुहाना का अभिनय कौशल वाकई बहुत प्रभावपू्र्ण हैं । सुहाना खान के दो भाई हैं आर्यन खान (19) और अबराम खान (3), लेकिन लगता है सभी में से सुहाना अपने सुपरस्टार पापा के कदमों पर चलने की तैयारियों में जुट गईं हैं ।