Hrithik-Roshan-1-1

हाल ही में ह्रितिक रोशन और उनकी भूतपूर्व पत्नी सुजैन खान के फ़िर से एक साथ आने की संभावनाओं पर अटकलें तेज हो गईं हैं । ये सारी बातें उठने की वजह है ह्रितिक रोशन और सुजैन खान का अपने दोनों बेटों के साथ एक साथ समय बिताना, सबसे पहले तो उनका साथ में नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई जाना, और उसके ठीक बाद अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के साथ विदेश में छुट्टियां मनाना, जिसके कारण उनके फ़िर से साथ होने की संभावना जताई जा रही है ।

हालांकि, ह्रितिक रोशन ने अपनी पत्नी के साथ सुलह के बारे में सभी अटकलों को दरकिनार कर दिया है । ह्रितिक ने सख्ती से कहा कि, "सुजैन और मैं दोस्त हैं । हम अभी भी एक-दूसरे की देखभाल और प्यार करते हैं । बस यही सब कुछ है । जहां तक मेरे और सुजैन के अक्षय और ट्विंकल के साथ दिखने का सवाल है तो मैं मानता हूं कि मैं उनसे बहुत अनुरक्त हूं ।"

ह्रितिक ने अब अपना पूरा ध्यान शारीरिक विकलांग के कल्याण की दिशा में काम करने पर केंद्रित किया है । “हमने अभी तक कोई ठोस योजना तैयार नहीं की है । मैं इस सप्ताह डॉक्टरों के साथ मिल रहा हूँ । यह अभियान विशेष रूप से विकलांगों की मदद करने के लिए किया जाएगा ।"