
सलमान खान को एक पारिवारिक आदमी के रूप में जाना जाता है । सलमान खान को जब भी अपने व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा सा भी समय मिलता है वह अपने परिवार, विशेषरूप से अपने नन्हें भांजे आहिल के साथ समय बिताते हैं । सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का बेटा आहिल, सलमान खान का सबसे चहेता है और आहिल को भी अपने मामू सलमान खान बहुत पसंद हैं, इसलिए तो आहिल जब भी अपने मामू के साथ होता है, बहुत खुश नजर आता है ।
ट्यूबलाइट की शूटिंग के बाद, सलमान खान को आखिरकार कुछ खाली वक्त मिला जिसे उन्होंने अपने नन्हें भांजे आहिल के साथ बिताया । सलमान जब भी आहिल के साथ होते हैं तो ऐसा लगता है कि वो सब कुछ भूल जाते हैं । तस्वीर में आहिल के साथ सलमान काफ़ी अच्छा महसूस कर रहे हैं । ऐसा लगता है जैसे दोनों पहलवानी का खेल खेल रहे हैं । मामा-भांजे के इस स्वीट पल को अर्पिता ने कैद किया और और इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “Priceless moments ! Family first @beingsalmankhan.”

फ़िल्मों की बात करें तो, सलमान खान जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में वह कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगे । यह फ़िल्म सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित की जाएगी ।
















