Shah-Rukh-Khan

अभी कुछ ही हफ़्ते पहले, शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म रईस दुनियाभर में रिलीज हुई । शाहरुख खान के प्रशंसक अपने चहेते स्टार को बड़े परदे पर ग्रे किरदार में देखने के लिए उत्साहित थे । हालांकि अब फ़िल्म रिलीज हो गई है लेकिन फ़िर भी रईस की टीम फिल्म के रिलीज होने के बाद भी शहर दर शहर अपनी फ़िल्म का प्रचार कर रही है ।

पुणे, हैदराबाद, अमृतसर में अभूतपूर्व प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, अब शाहरुख खान अपनी रईस की टीम के साथ फ़िल्म का प्रमोशन करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे । वहां पहुंचकर शाहरुख 'स्व-नियोजित महिला एसोसिएशन' (सेवा) के महिला कर्मियों से मिले । शाहरुख जमीनी स्तर के प्रबंधकों, उद्यमियों और सामूहिक उद्यमों के साथ `वार्ता 'के एक सत्र के लिए स्व-नियोजित महिला एसोसिएशन (सेवा) की महिला श्रमिकों पहले इस सप्ताह से मुलाकात की । उनके साथ मिलकर शाहरुख ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जमीनी स्तर के प्रबंधकों, उद्यमियों और सामूहिक उद्यमों के साथ मिलकर अपने डायलॉग बोले । शाहरुख खान ने वीडियो शेयर किया जिसमें वह महिला कर्मियों के साथ हैं और बैकग्राउंड में उनकी जयकार सुनाई दे रही है । इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “With @SEWABharat in Ahmedabad. Women r my teachers. Thk u for Really believing in Koi Dhanda Chota nahi hota…lov u all Bens & Rima Ben.”

रईस की कहानी गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसलिए शाहरुख खान गुजरात के अहमदाबाद शहर में अपने जाना चाहते थे और अपने प्रशंसकों से मिलना चाहते थे । अहमदाबाद पहुंचकर शाहरुख खान का बेहद व्यस्त शेड्यूल रहा । इस दौरान शाहरुख खान ने कई सारे इंटरव्यू दिए और उसके बाद एक सेमिनार में सभी उम्र की महिला प्रशंसकों के साथ मस्ती की । इतना ही नहीं इस दौरान शाहरुख खान ने कुछ महिला उद्यमियों के साथ अपने लोकप्रिय डायलॉग भी बोले जिस

पर शाहरुख को खूब तालियां मिली । उन्होंने अपने कुछ डायलॉग गुजराती में भी बोलने की कोशिश की थी ।

निर्देशक राहुल ढोलकिया की फ़िल्म रईस में शाहरुख खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान नजर आईं हैं ।