
कैटरीना कैफ़ और सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर मनोरंजक फ़िल्म टाइगर जिंदा है की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए है । स्क्रीन पर एक बार इस जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों की बेकरारी साफ़-साफ़ देखी जा सकती है । लेकिन फ़िल्म से पहले ये जोड़ी अपनी फ़िल्म के प्रमोशनल टूर भी साथ देखी जा रही है और वो भी धमाल मचाते हुए ।
सलमान खान और कैटरीना कैफ़ हाल ही में डांस रिएल्टी शो डांस चैम्पियन में अपनी फ़िल्म टाइगर जिंदा है को प्रमोट करने के लिए पहुंचे और यहां पहुंचकर दोनों ने खूब मस्ती की । जब सलमान खान से डांस करने के लिए कहा गया तो कैटरीना सलमान को अपने लोकप्रिय गाने ‘काला चश्मा’ पर डांस सिखाते हुए नजर आई । ऐसा करते हुए कैटरीना सलमान से ये कहते हुए नजर आईं कि ‘आप गलत कर रहे हो’ । सलमान खान डांस सीखने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आए लेकिन अफ़सोस वह सीख न सके । लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने दबंद स्टाइल मूव्स को किया ।
ये एपिसोड आज स्टार प्लस पर प्रसारित होगा । स्टार प्लस ने ये मजेदार प्रमोशनल वीडियो शेयर किया । इसे शेयर करते हुए लिखा, “क्या हो जब कैटरीना कैफ़ सलमान खान को सिखाए कि डांस कैसे करते हैं ?”
अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
What happens when Katrina Kaif teaches Salman Khan how to dance? Find out on #DanceChampions this Sat-Sun at 9pm @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/NijLKxRXA2
— STAR PLUS (@StarPlus) December 7, 2017
















