
जब भी फैशन के साथ प्रयोग करने की बात आती है अभिनेत्री और फैशनिस्ट सोनम कपूर, हमेशा एक आगे कदम रहती है । अभिनेत्री ऐसे ईवेंट के रेड कार्पेट पर हमेशा से ही अपने फ़ैशन सेंस और खूबसूरती से चर्चा का विषय बनती है । हाल ही में आयोजित हुए फ़िल्मफ़ेयर ग्लैमर अवॉर्ड्स सेरेमनी में अपने प्रिंसेस लुक से सभी को अपना दीवाना बनाने के बाद, अब सोनम कपूर ने दुबई में आउओजित हुए 14वें दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2017 में अपने एलीगेंट लुक से सभी को हैरान कर दिया । इस मौके पर सोनम आईवरी ऑफ़-शॉल्डर गाउन में नजर आईं ।

अपनी पहली मौजूदगी के बाद, सोनम कपूर 14वें दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2017 के आई.डब्ल्यू.सी. ईवेंट में अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती हुईं नजर आईं । सोनम इस मौके पर राल्फ और रूस के ऑफ़-शॉल्डर पेस्टल गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी और उनकी खूबसूरती ने सभी को प्रभावित किया । गाउन में हाथ से पेंट किए हुए फ़ूलों की कशीदाकारी नजर आ रही थी । मैटेलिक पम्प्स, डायमंड ईयररिंग्स और सिल्वर क्लच लिए हुए सोनम अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही थी । इस कार्यक्रम में हॉलीवुड स्टार कैट केट ब्लैकेट भी शामिल थे ।

फ़िल्मों की बात करें तो, सोनम कपूर जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ नजर आएंगी । शशांक घोष द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 18 मई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।


















