संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म संजू ने लोगों में फ़िल्म के लिए उत्साह को दोगुना कर दिया है । टीजर देखने के बाद जहां हर फ़िल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है वहीं सबसे पहले ये मौका रणबीर कपूर के पापा ॠषि कपूर को मिला । ॠषि कपूर ने रविवार को आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणबीर द्दारा होस्ट किए गए शो 'IPL फिनाले पार्टी तो बनती हैं' में उनकी फ़िल्म के ट्रेलर की एक झलक देखी, जिसे देखकर ॠषि कपूर की आंखों में आंसू आ गए । साथ ही अपने बेटे की शानदार परफ़ोरमेंस देखकर हैरान रह गए ।

ॠषि कपूर संजू का ट्रेलर देख हैरान रह गए
फ़िल्म के ट्रेलर को देखने के बाद, पापा ॠषि की आंखों में आंसू आ गए और भरी हुई आंखों से ॠषि ने कहा कि, ''जिस तरीके से हिरानी ने रणबीर को प्रेजेंट किया है, रणबीर कमाल लग रहे है, रणबीर ने वाकई बहुत अच्छा काम किया है । मैं नीतू और रणबीर की कसम खाके कहता हूं, मुझे देखकर यकीन ही नहीं हुआ कि ये रणबीर था, मुझे तो लगा कि ये संजय दत्त था ।'' इसके बाद ॠषि ने कहा कि, ''जब विनोद (चोपड़ा) और राजू (राजकुमार हिरानी) ने मुझे फ़िल्म का ये ट्रेलर दिखाया तो मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना भावुक हुआ । जेल से बाहर निकलते हुए जब पहली बार मैंने संजय दत्त बने रणबीर को देखा तो मुझे लगा कि वह संजय दत्त है ।''
अपने बेटे रणबीर की तारीफ़ करने के बाद, ॠषि ने मजाक में कहा, '''चलो चलो ठीक है अपने बेटे को इतना नहीं चढ़ाना चाहिए । अच्छा काम किया है लेकिन और भी बेहतर करना होगा । I love you my boy (Ranbir)”
संजय दत्त की जिंदगी के कई पड़ाव आएंगे नजर
बता दें कि संजू फ़िल्म में संजय दत्त की जिंदगी के कई पड़ावों को दिखाया जाएगा जिसके लिए रणबीर ने अपनी बॉडी में हैरत अंगेज ट्रांसफ़ोरमेशन किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया । इस फ़िल्म में संजय दत्त की विवादित जिंदगी का एक अलग पहलू देखने को मिलेगा ।
फ़िल्म के निर्देशक अभी तक फ़िल्म के कई पोस्टर रिलीज कर चुके हैं और हर एक पोस्टर में संजय दत्त बने रणबीर ने अपने लुक से सभी को हैरान किया । हू-ब-हू संजय जैसे लग रहे रणबीर को देख किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि ये रणबीर हैं ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED! 30 मई को आ रहा है रणबीर कपूर अभिनीत संजू का ट्रेलर
राज कुमार हिरानी द्दारा लिखी और निर्देशित की गई फ़िल्म संजू में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला, विकी कौशल, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और दिया मिर्जा अहम भूमिका में नजर आएंगी । फ़ोक्स स्टार स्टूडियोज के सहयोग से विधु विनोद चोपड़ा फ़िल्म्स और राजकुमार हिरानी फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म संजू 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।
















