इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक है सलमान खान अभिनीत फ़िल्म रेस 3 । फ़िल्म के ट्रेलर से लेकर डायलॉग और गाने, हर किसी की जुबान पर चढ़ गए है । फ़िल्म के गाने 'हिरिए' में सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज की सिजलिंग कैमिस्ट्री हर कोई पसंद कर रहा है । सीजन के सबसे हॉट गीत के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, रेस 3 के निर्माताओं ने अब गाने के निर्माण के दौरान हुए मस्ती मज़ाक का एक वीडियो जारी किया है ।

WATCH : हीर-रांझा बने सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज के 'हिरिए' गाने की मस्तीभरी मेकिंग !

सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज के अभिनय से सजा रेस 3, का गाना हिरिए फ़िल्म का एक पेपी नंबर है और इसे बनाने के दौरान फ़िल्म की टीम ने बहुत एंजॉय किया जिसकी गवाही यह मेकिंग वीडियो बयान कर रहा है ।

हिरिए को बनाने में रेस 3, की टीम ने की मस्ती

कलाकारों और क्रू के सदस्यों द्वारा अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए, हिरिये की मेकिंग वाकई में सभी के लिए एक मज़ेदार अनुभव था । हालांकि, गाने में एक्टर्स जी जान लगाते हुए नज़र आये, खासकर जैकलीन फर्नांडिस जो पोल डांस सेशन के दौरान चोटिल भी हुई लेकिन वह इसकी शिकायत नहीं कर रही है क्योंकि यह गीत फिल्म से उनका पसंदीदा गीतों में से एक है ।

सलमान खान के साथ काम करके खुश हैं रेमो डिसूजा

इस गाने को कोरियोग्राफ करने वाले निर्देशक रेमो डिसूजा ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने पर खुशी व्यक्त करते हुए लिखा,"हिरिये एक पेप्पी नंबर है और एक टिपिकल सलमान फिल्म गीत है । वह गीत में अद्भुत है, जो भी स्टेप्स आप उन्हें देते हैं वह बखूबी उन्हें निभाते है ।"

प्रमुख अभिनेत्री जैकलीन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जैकलीन का विशेष उल्लेख करना चाहता हूँ क्योंकि इस गाने में जैकी ने शानदार पोल डांस किया है ।"

हाल ही में रिलीज गए गीत "हिरिये" में जैकी और सलमान की केमिस्ट्री देखने लायक है। क्लब में फिल्माए गए इस गाने में सलमान खान और जैकलीन फ़र्नान्डिस फंकी म्यूजिक पर थिरकते हुए नज़र आ रहे है । रेस 3 न केवल सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज की दूसरी फिल्म है बल्कि यह उनकी दूसरी ईद रिलीज भी होगी ।

ईद के अवसर को चिह्नित करते हुए, रेस 3 एक्शन, पारिवारिक नाटक, सस्पेंस, रोमांस और ब्लॉकबस्टर गानों के साथ एक कंपलीट पैकेज साबित होगी । फ़िल्म में सुपरस्टार सलमान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है ।

यह भी पढ़ें : रेस 3 के गाने 'हिरिए' में आज के हीर-रांझा बने सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज !

सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा । रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित रेस 3, 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी ।