Ranveer-Singh-plays-intense-game-of-cricket-in-snow-for-Dugna-Lagaan-in-Switzerland

रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी जिंदगी को खुलकर जीते हैं । इन दिनों रणवीर सिंह स्विटजरलैंड बर्फ़ीले पहाड़ों और बर्फ़ का आनंद उठा रहे हैं । आपको बता दें कि रणवीर को स्विटजरलैंड टूरिज्म का ब्रांड अंबैसडर बनाया गया है । इसलिए इन दिनों रणवीर अपने करीबी दोस्तों और अपनी टीम के साथ स्विटजरलैंड टूरिज्म को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं ।

अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से थोड़ सा समय निकाल कर रणवीर सिंह कुछ अनोखा ही करने की कोशिश करते हैं । इस बार भी जब रणवीर सिंह सेंट मोरित्ज़ पहुंचे तो रणवीर ने अपनी टीम के साथ उस बर्फ़ की भूमि में कुछ अलग करने की ठानी । रणवीर ने अपने फ़ोटोग्राफ़र रोहण श्रेष्ठ के साथ अपने पूरे दस्ते के साथ बर्फ़ में क्रिकेट खेलने का फ़ैसला किया । इसमें दिलचस्प बात ये थी कि रणवीर यहां आमिर खान की फ़िल्म लगान की कॉपी करते हुए नजर आ रहे थे । और बिल्कुल फ़िल्म की तरह रणवीर ने भी लास्ट बॉल पर छक्का जड़ा और फ़िर मैच जीतने के बाद बैकग्राउंड में फ़िल्म का गाना 'चले चलो' बजा ।

फ़िल्मों की बात करें तो, रणवीर सिंह जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग फ़िर से शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में वह दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगे ।